फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तस्वीरों में देखें, बूचड़खानों पर योगी सरकार का ‘ताबड़तोड़ एक्शन’

Wed, 22 Mar 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
immediate action on slaughterhouses
बूचड़खानों को किया जा रहा सील - फोटो : राहुल शुक्ला
योगी सरकार के फरमान से एक्शन में आए अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ कानपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव समेत तमाम जिलों में बने बूचड़खानों (स्लाटर हाउस) को सीज कर दिया। इस दौरान बूचड़खाने से जुड़े कसाइयों ने जमकर हंगामा काटा। बूचड़खाने से सैकड़ों मवेशियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया गया।

 

immediate action on slaughterhouses
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : राहुल शुक्ला
कानपुर के बकरमंडी और कर्नलगंज में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने (स्लाटर हाउस) को सीज कर दिया। इस दौरान बूचड़खाने से जुड़े कसाइयों ने हंगामा किया। स्लाटर हाउस से सैकड़ों मवेशियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया। बकरमंडी और कर्नलगंज के बूचड़खाने नगर निगम के हैं।

 

immediate action on slaughterhouses
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

23 दिसंबर 2013 को प्रदूषण बोर्ड ने प्रदूषण फैलने का हवाला देते हुए कानपुर के सारे बूचड़खाने बंद करा दिए थे। लेकिन, कसाइयों के हंगामे के बाद अफसरों ने दोबारा बूचड़खानों की तरफ रुख नहीं किया और उसके बाद से अवैध रूप से यहां जानवरों का कटान होने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
immediate action on slaughterhouses
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बुधवार को कुलीबाजार में स्लाटर हाउस में काम करने वाले लोगों ने जमकर उत्पात मचाया लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से उनकी एक न चल पाई। उधर फर्रुखाबाद में स्लाटर हाउसों को बंद करने के लिए भारी पुलिसबल बुलाया गया है। 

विज्ञापन
immediate action on slaughterhouses
बूचड़खानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कानपुर शहर के सारे बूचड़खाने 2013 से बंद हैं। पर यहां अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है। नगर निगम ने मंगलवार को जब छापा मारा तो यहां 100 मवेशी कटाने के लिए लाए गए थे। इसके बार में नगर निगम के अफसरों को भी मालूम था। इसकी पुष्टि खुद कसाइयों ने की, लेकिन अफसरों का कुछ और ही कहना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed