पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई शहरों में आंधी और झमाझम बारिश, मौसम विभाग की ये चेतावनी भी पढ़ लें

Mon, 17 Jun 2019 03:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
latest weather news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में रविवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। 
latest weather news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 9.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंकी गई। सुबह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं।
latest weather news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सुबह से ही तेज धूप के साथ तन झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों ने रविवार शाम राहत की सांस ली। सुबह तेज धूप के साथ जहां 38 डिग्री तापमान था वहीं न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लोग गर्मी और लू से परेशान रहे। लेकिन शाम को धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबादी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest weather news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। बच्चों ने घर से निकलकर बारिश का आनंद उठाया। राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। दोपहर दो बजे तक जिले का तापमान 42 डिग्री रहा जो चार बजे लुढककर 34 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
latest weather news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
वहीं महोबा जिले में हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका चरखारी की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। नालों की सफाई न होने और पानी की निकासी न हो पाने से सड़क व गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed