{"_id":"5f2c0a4e8ebc3e3ca82e9930","slug":"locked-up-and-burnt-boyfriend-and-girlfriend-in-banda-up-four-people-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिंदा जलाने से पहले प्रेमी युगल पर बरछी से किया था हमला, युवती के माता-पिता समेत नौ पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिंदा जलाने से पहले प्रेमी युगल पर बरछी से किया था हमला, युवती के माता-पिता समेत नौ पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांदा जिले में कमरे में बंद करके प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने से पहले युवती के परिजनों ने दोनों पर बरछी से हमला किया था। इसके बाद कमरे में आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर देर रात आईजी, डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में बुधवार को गांव का ही भोला आरख (24) पुत्र आशाराम गांव की 22 वर्षीय स्वजातीय युवती के घर गया था। युवती उस समय घर में अकेली थी। पुलिस और परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती का भाई घर आ गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो भाई लाखन उर्फ लक्खू सिंह आपा खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उसने भोला पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। कमरे के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और फोन करके माता-पिता और अन्य परिजनों को बुला लिया। सभी ने कमरे का खपरैल तोड़कर युवक और युवती पर बरछी से कई वार किए। दोनों जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाते रहे।
4 of 7
प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने पहले तो युवती को कमरे से बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती ने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो उसको भी कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस बीच भोला के परिजन भी मौके पर आ गए। बेटे की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
5 of 7
बुधवार देर रात घटनास्थल पहुंचे आईजी के. सत्यनारायण युवती के परिजनों से पूछताछ करते
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि आग लगा देने के बाद गांव के लोग भी तमाशाई बने रहे। कुछ ही देर में यूपी-112 पुलिस पहुंच गई। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। युवती पुलिस को सिर्फ इतना ही बता पाई कि उसी ने भोला को फोन करके बुलाया था। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती को कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस पर शव वापस ले आया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X