फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि 2022: शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, लगे बम-बम भोले के जयकारे

Tue, 01 Mar 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Mar 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 festival 2022, shivratri puja
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही परमट, जागेश्वर, वन खंडेश्वर, सिद्धेश्वर, पातालेश्वर आदि मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। रात करीब दो बजे मंगला आरती के बाद परमट मंदिर के पट खुले गए तो पूरा प्रांगण बम-बम भोले, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।


वहीं, वन खंडेश्वर, सिद्धेश्वर, जागेश्वर आदि शिवालयों के पट सुबह तीन बजे खोले गए। भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए घंटों लाइन में लग कर इंतजार किया। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, गन्ने के रस आदि से भगवान का अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया।

दोपहर में भोलेनाथ की आरती कर भोग अर्पित किया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिवालयों के पट बंद किए गए। इस दौरान भक्तों की लंबी कतारें लग गई। देर रात तक भक्तों का सैलाब मंदिर में पहुंचता रहा। मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Mahashivratri 2022 festival 2022, shivratri puja
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बल के साथ-साथ एलआईयू की टीम भी मंदिरों में तैनात रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गई। जगह-जगह मंदिरों के बाहर भंडारे में लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। वन खंडेश्वर मंदिर में विशेष रुप से फल का भंडारा कराया गया।
Mahashivratri 2022 festival 2022, shivratri puja
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। बेलपत्र चढ़ाने से शिवजी का मस्तिष्क शीतल रहता है और वे भक्त की दरिद्रता दूर करते हैं। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए बेला के फूल अर्पित करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 festival 2022, shivratri puja
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
धन धान्य के लिए जूही के फूल और समृद्धि के लिए हर-सिंगार के फूल चढ़ाएं। भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। रुका धन प्राप्त करने के लिए नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। जल में शहद मिलाकर अर्पित करने से नौकरी में तरक्की मिलती है।
विज्ञापन
Mahashivratri 2022 festival 2022, shivratri puja
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
बोले शिवभक्त
पिछले कई सालों से पातालेश्वर मंदिर बिधनू के दर्शन करने शिवरात्रि के दिन आते हैं। यहां सभी भक्तों की मुराद पूरी होती है।- वंश द्विवेदी, यशोदा नगर
परिवार के साथ शिवरात्रि के दिन परमट मंदिर में दर्शन करने आते हैं। यहां पर भगवान का श्रृंगार कर स्वस्थ जीवन की कामना की। - गोपाल त्रिवेदी, बर्रा
सिद्धेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर भगवान का अभिषेक कर उनका आशीष प्राप्त किया है और देश में फैले कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की।- मृत्युंजय द्विवेदी एडवोकेट, यशोदा नगर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed