सब्सक्राइब करें

यूपी: शिक्षिका की हत्या, दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा, गांव के बाहर इस हाल में मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Oct 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Murder of teacher, Uproar in Fatehpur
दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा  - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने से रोकने पर पुलिस से भिड़ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर जमकर नारेबाजी की।


मुकदमे में दुष्कर्म की धारा न जोड़ने पर नाराजगी जताई। पीएसी और भारी पुलिस फोर्स ने पोस्टमार्टम हाउस को छावनी में तब्दील कर दिया। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने शव को गांव ले जाने की स्वीकृति दी तब लोग शांत हुए। गांव में भी परिजनों ने मुआवजा आदि मांगों को लेकर फिर हंगामा किया।
Trending Videos
Murder of teacher, Uproar in Fatehpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एडीएम और एएसपी ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया तब परिजन शांत हुए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर स्लाइड बनाई गई है।

शिक्षिका और आरोपी के कपड़ों के साथ स्लाइड फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजी गई है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एक निजी स्कूल की शिक्षिका (20) बुधवार शाम घर से शौच के लिए निकली थी। रात करीब आठ बजे तक लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। देर रात करीब साढ़े दस बजे शिक्षिका का शव खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of teacher, Uproar in Fatehpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कपड़े अस्त व्यस्त थे और कपड़ों पर खून के निशान थे। सूचना पर मलवां थानाप्रभारी शेर सिंह राजपूत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा भी देर रात गांव पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ शुरू की। परिजनों ने रात में ही गैंगरेप का आरोप लगाया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोक दिया।

तड़के करीब चार बजे तक डीएम और एसपी परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। बाद में एक युवक को हिरासत में लेने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए। पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने शव को गांव ले जाने से रोका तो परिजन भड़क गए और पुलिस से भिड़ गए।
Murder of teacher, Uproar in Fatehpur
दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा  - फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे तक सीओ सदर संजय सिंह और सीओ जाफरगंज संजीव कुमार सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात न बनने पर शव गांव ले जाने की स्वीकृति दे दी। परिजन शव को गांव ले गए और वहां भी हंगामा करने लगे।

परिजन मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाने, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजा दिलाने की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु और कांग्रेस नेता पूर्व सांसद राकेश सचान के साथ एडीएम और एएसपी ने परिजनों को समझाया। एडीएम ने मांग पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया तो दोपहर करीब तीन बजे शव को आदमपुर घाट ले गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Murder of teacher, Uproar in Fatehpur
दुष्कर्म का आरोप लगा हंगामा  - फोटो : अमर उजाला
पूरे घटनाक्रम के बीच पोस्टमार्टम हाउस से लेकर गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव में पीएसी को तैनात रखा गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गांव मकनपुर का रहने वाला आदित्य रैदास पुत्र दिनेश कुमार उर्फ राजू है जिसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की बात परिजन कह रहे हैं, इस पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। स्लाइड बनाई गई है। जिसे मृतका और आरोपी के कपड़ों के साथ फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed