फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की कमाई भी ठिकाने लगाता था यश ठाकुर, हॉटशॉट्स के अलावा भी कई एप, बड़ा खुलासा

Thu, 29 Jul 2021 08:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jul 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Pornography Case, Big disclosure in Raj Kundra case
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शॉर्ट पोर्न वीडियो और एडल्ट वेबसीरीज को एप के जरिये प्रसारित करने के मामले में फंसे राज कुंद्रा का राजदार शहर निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर उसका खजांची भी निकला। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि यश ने पत्नी और पिता के अलावा 12 से 15 अन्य लोगों के खातों में भी पैसा ट्रांसफर किया है। ये पैसा किसी दूसरे खाते से ट्रांसफर कराया गया है। यश ठाकुर के पोर्न फिल्म निर्माता तनवीर हाशमी और राज कुंद्रा की कंपनी वियान प्राइवेट लिमिटेड के आईटी हेड रयान थोर्पे से भी गहरे रिश्ते सामने आए हैं। बताते हैं कि तनवीर की बनाई फिल्में भी वह हॉटशॉट्स एप पर अपलोड करता था और इससे हुई कमाई उसके खाते में ट्रांसफर करता था। तनवीर अरविंद के लिए पोर्न और सेमी पोर्न फिल्में बनाने का काम करता था। तनवीर और अरविंद की व्हाट्सएप चैट मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी है। इसके अलावा अरविंद के खाते से तनवीर को भेजी रकम का ब्योरा भी मिला है।
Pornography Case, Big disclosure in Raj Kundra case
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : ट्विटर
इससे साफ हो गया है कि अरविंद ही कुंद्रा के पोर्न बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम करता था। रयान भारत में रहकर अरविंद के टिप्स पर फिल्में अपलोड करने और 24 घंटे प्रसारण के लिए तकनीकी मदद करता था। एक तथ्य यह भी सामने आया है कि फ्लिज मूवीज प्राइवेट लिमिटेड का खाता भोपाल के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईसीआईसीआई बैंक में भी है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर बैंक ने कंपनी का खाता फ्रीज कर दिया है। इसमें 73.87 लाख रुपये जमा हैं। फ्लिज मूवीज के खाते से ही अरविंद की पत्नी हर्षिता के खाते में पैसा आता था। 
Pornography Case, Big disclosure in Raj Kundra case
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉटशॉट्स के अलावा भी कई एप
बताते हैं कि कुंद्रा का एक एप ऐसा भी है, जो 24 घंटे लाइव रहता है। इसमें लड़कियां कामुक अंदाज में लाइव चैट करती हैं। इसी तरह हॉटशाट्स के अलावा हॉटहिट नाम का भी एप है। हालांकि, बाद में इन दोनों एप को बंद कर दिया गया। गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से ये एप हटा दिए गए हैं। उसके बाद भी दो नए एप तैयार हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pornography Case, Big disclosure in Raj Kundra case
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
आईबी अफसर से दोस्ती गांठी फिर धंधे में लाया
कुंद्रा के खासमखास कहे जाने वाले अरविंद के मामले में एक और नई बात सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि पोर्नोग्राफी मामले में वांटेड अरविंद उर्फ यश ठाकुर ने सिंगापुर में रहकर इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर सचींद्र रुमाले को भी इस धंधे में फंसाया। वर्ष-2005 में सचींद्र और अरविंद की याहू मैसेंजर पर दोस्ती हुई। वर्ष 2017 में सचींद्र का तबादला भोपाल हुआ तो वह फेसबुक के जरिये उससे जुड़ गया। शुरुआत में अरविंद ने सचींद्र को कुछ अवार्ड जीतने वाली फिल्में भेजीं।
विज्ञापन
Pornography Case, Big disclosure in Raj Kundra case
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में ऑफर दिया कि ऐसी फिल्मों को एक एप के जरिये प्रसारित किया जाना चाहिए। इसके लिए ओटीटी प्लेटफार्म तैयार करने की बात कही। सचींद्र ने सरकारी नौकरी का हवाला दिया तो अरविंद ने ज्ञान दिया कि वह पत्नी के नाम से एप बना सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed