सब्सक्राइब करें

पोर्नोग्राफी केस: अरविंद ने सिंगापुर में स्थापित कराया पोर्न फिल्मों का सेटअप, खुले राज कुंद्रा से जुड़े कई राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Jul 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pornography Case, Raj Kundra case, Big disclosure
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
राज कुंद्रा के राजदार शहर के श्यामनगर निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने करीब छह माह पहले पोर्न फिल्मों का कारोबार सिंगापुर में शिफ्ट करा लिया था। बताते हैं कि वहां पर फिल्मों की शूटिंग से लेकर उनके वितरण तक का काम शुरू हो चुका था। सिंगापुर में इस काम को लंदन में रह रहा भारतीय नागरिक ‘रॉय’ और कुंद्रा का सहयोगी उमेश कामत अंजाम दे रहे थे। ‘रॉय’ भारतीय मॉडल, इंडस्ट्री में संघर्षरत और बोल्ड सीन देने के प्रसिद्ध अभिनेत्रियों से न्यूड सीन देने के लिए सौदा करता था। नई अभिनेत्रियों को पांच हजार और चर्चित बोल्ड अभिनेत्रियों को 20 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता था। अरविंद के कहने पर ही ‘रॉय’ और कामत नाम के शख्स ने बोल्ड एक्ट्रेस जोया राठौड़ को भी 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
Pornography Case, Raj Kundra case, Big disclosure
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद नियो फ्लिक्स कंपनी के बैनर पर अंग्रेजी में शार्ट न्यूड फिल्में बनाने की योजना पर काम कर रहा था। इसलिए उसे नई अभिनेत्रियों की तलाश थी। अरविंद के हॉटशॉट्स एप और अन्य वेबसाइट्स के लिए कई बोल्ड फिल्मों में काम कर चुकीं जोया को मनाने के लिए ‘रॉय’ ने भरपूर कोशिश की थी।

 
Trending Videos
Pornography Case, Raj Kundra case, Big disclosure
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए उसे सिंगापुर भी बुलाया पर वह नहीं गईं। अरविंद के कहने पर कामत और गहना वशिष्ठ ने भी जोया को मनाने का प्रयास किया। जोया ने एक इंटरव्यू में बताया कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से दो माह पहले तक उनके पास तीनों के फोन आते रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pornography Case, Raj Kundra case, Big disclosure
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉटशॉट्स के अलावा भी कई एप
बताते हैं कि कुंद्रा का एक एप ऐसा भी है, जो 24 घंटे लाइव रहता है। इसमें लड़कियां कामुक अंदाज में लाइव चैट करती हैं। इसी तरह हॉटशाट्स के अलावा हॉटहिट नाम का भी एप है।



 
विज्ञापन
Pornography Case, Raj Kundra case, Big disclosure
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बाद में इन दोनों एप को बंद कर दिया गया। गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से ये एप हटा दिए गए हैं। उसके बाद भी दो नए एप तैयार हुए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed