फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जेल में बटी मिठाईयांः सलाखों से बाहर आएंगे और दूसरों का सहारा बनेंगे सजायाफ्ता कैदी

Mon, 30 Apr 2018 01:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 01:30 PM IST
सार

- 2013 से बंद सजायाफ्ता कैदी संजय ने पास की इंटर की परीक्षा
- करीब एक साल से जेल में बंद शुभम ने हाईस्कूल परीक्षा फर्स्ट डिवीजन में पास की

विज्ञापन
Prisoners pass board exams with good numbers
डेमो पिक
दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे दो कैदियों ने नेक इंसान बनने की ठानी है। इन्हें यकीन है कि वे एक दिन सलाखों से बाहर आएंगे और अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरों का सहारा बनेंगे। दोनों ने मन लगाकर पढ़ाई की और प्रथम व द्वितीय स्थान पर परीक्षा पास कर जेल प्रशासन का दिल जीत लिया। जेल अधीक्षक ने मिठाई खिलाकर दोनों का हौसला बढ़ाया।

 
Prisoners pass board exams with good numbers
डेमो पिक
उन्नाव औरास थानाक्षेत्र के बबुरीखेड़ा निवासी संजय यादव दुष्कर्म के मुकदमे में सन 2013 से जेल में बंद हैं। कोर्ट से संजय को सजा हो चुकी है। यूपी बोर्ड के घोषित परिणाम में संजय ने इंटर की परीक्षा 51 फीसदी अंक लाकर पास की है। इसके अलावा जेल में बंद सदर कोतवाली के एबी नगर मोहल्ला निवासी शुभम यादव ने 66.6 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि संजय जेल में काफी तनाव में रहता था।
 
Prisoners pass board exams with good numbers
डेमो पिक
इस दौरान कुछ कैदियों ने उसे पढ़ने के लिए किताबें दीं। धीरे-धीरे संजय की पढ़ाई में रुचि बढ़ती गई। इसका नतीजा सामने आया है। जेल स्कूल के शिक्षक केके शर्मा व जेल में बंद पढ़े लिखे बंदी व कैदियों ने संजय व शुभम की मदद की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prisoners pass board exams with good numbers
डेमो पिक
संजय व शुभम में पढ़ाई की ललक देख कापी-किताब की व्यवस्था कराई। रविवार को नतीजे आए तो इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जेलर एके सिंह ने दोनों परीक्षार्थियों को मिठाई व उपहार देकर नेक इंसान बनने को प्रेरित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed