फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की ‘रेड’ में मुख्यमंत्री बने आरसी पाठक ने यहां फिल्म को लेकर किया 'बड़ा खुलासा' 

Wed, 21 Mar 2018 04:07 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Mar 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
ramesh chandra pathak role in ajay devgan's movie raid
कानपुर के आरसी पाठक फिल्म में बने है मुख्यमंत्री
फिल्म ‘रेड’ बॉक्स ऑफिस में क्या धमाल मचाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन शहरियों के दिल में जरूर इस फिल्म ने रेड मार दी है। इस फिल्म में कानपुर शास्त्रीनगर के रहने वाले रमेशचंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है। कानपुर के लोग भी उनके रोल की खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की भूमिका में दमदार एक्टिंग की है।

 

ramesh chandra pathak role in ajay devgan's movie raid
सौरभ शुक्ला के साथ आरसी पाठक
कानपुर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई कार्पोरेशन) से रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरसी पाठक साल 1978 से थिएटर और फिल्मों में एक्टिंग कर रहे हैं। नौकरी के दौरान भी एक्टिंग करते रहे। पाठक ने बताया कि उनकी पहली फिल्म आंदोलन थी, जिसकी शूटिंग के लिए वे मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद छोटे-छोटे रोल करके उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
 
ramesh chandra pathak role in ajay devgan's movie raid
रेड फिल्म की शूटिंग के दौरान आरसी पाठक
पहले पार्ट टाइम एक्टिंग करते थे, दिसंबर 2017 में रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह से इस पेशे को समर्पित हो गए हैं। इन दिनों फिल्म ‘फेयर इन लव’ की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में ही हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘रेड’ एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के कैंट, शिवगढ़ पैलेस रायबरेली रोड, इमामबाड़ा, चौक में हुई थी। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरियल में कर चुके हैं काम

ramesh chandra pathak role in ajay devgan's movie raid
आरसी पाठक फिल्म की शूटिंग के दौरान
- पहली फिल्म ‘आंदोलन’ में अहम किरदार निभाया।
- ‘डेढ़ इश्किया’ में इंस्पेक्टर का रोल।
- ‘गांधीगिरी’ में ओमपुरी के साथ रोल।
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘धूमकेतु’ की। यह फिल्म रिलीज होनी है।
विज्ञापन
ramesh chandra pathak role in ajay devgan's movie raid
अभिनेता आरसी पाठक
- ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म में फैक्ट्री मैनेजर का रोल।
- न्यूयॉर्क के प्रोड्यूसर की फिल्म ‘उन्स’ में करीम चाचा का रोल।
- ‘फेयर इन लव’ की शूटिंग चल रही है। इसमें वे मैथोलॉजिकल गुरु बने हैं।
- ‘सावधान इंडिया’ टीवी सीरियल के 40 से ज्यादा एपिसोड में काम कर चुके हैं।
- ईटीवी के ‘तफ्तीश’ सीरियल के कई एपिसोड में काम किया।
- साल 2002 में महुआ चैनल से की कॅरियर की शुरुआत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed