{"_id":"5ab1f4c34f1c1b90778b6ad9","slug":"report-of-work-done-in-assembly-area-of-cabinet-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ये है यूपी कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र का हाल, 'जानिए कितने दावे और वादे हुए पूरे?'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है यूपी कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र का हाल, 'जानिए कितने दावे और वादे हुए पूरे?'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
सत्यदेव पचौरी
कानपुर के गोविंद नगर सीट से भाजपा के विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी की विधायक निधि से साल भर में सिर्फ सात काम पूरे हो सके। इन सात कामों में एक लैपटॉप की खरीद भी है। उनकी निधि से एक साल में 75.82 लाख रुपये के काम मंजूर हुए थे, लेकिन विकास कार्याें के लिए शासन से 52.73 रुपये ही मिल पाए। उन्होंने 16 कामों की सूची प्रशासन को सौंपी थी।
Trending Videos
सत्यदेव पचौरी
ये काम हुए
- शास्त्रीनगर में दुर्गा पार्क में एक सबमर्सिबल पंप
-शास्त्रीनगर में म0नं0 440/3 के सामने एक सबमर्सिबल पंप
-शास्त्रीनगर में 121/591, दुर्गा पाल बस्ती में सबमर्सिबल पंप का रिबोर
-शास्त्रीनगर में 408/7 तिकुनिया पार्क में टंकी की फिटिंग और अन्य कार्य
-दिव्यांग राहुल अरोड़ा एल0आई0जी0-85, बर्रा-5 को कृत्रिम उपकरण
- विभिन्न स्थानों पर सौ सोलर लाइट
- एक लैपटॉप खरीदने के लिए राशि
ये अभी नहीं हो पाए
- पांच अलग-अलग स्थानों पर 4-4 सबमर्सिबल पंप लगवाने का काम। सबमर्सिबल पंप लगवाने के कुल पांच काम।
- वार्ड-74 मकान नंबर 13ए से पीआरएन विद्या मंदिर होते हुये तात्याटोपे नगर मेन रोड तक नई सीवर लाइन का निर्माण
- गोविंद नगर में वार्ड-30 अम्बेडकर नगर नवीन नगर काकादेव में म0नं0 117/एल-89 से एबीसीअपार्टमेन्ट तक नई सीवर लाइन। लंबाई 120 मीटर
- शिवाजी नगर के शिवा जी पार्क में पूर्व निर्मित बरामदा/हाल के फर्श/पिलर में मार्बल/टाइल्स तथा सुरक्षा हेतु एल्युमिनियम जाली लगाने का काम
- वार्ड- 74 गुजैनी गांव में नई सीवर लाइन डालने का काम
डेढ़ करोड़ रुपये सालाना मिलती है निधि
विकास कार्य कराने के लिए हर विधायक को डेढ़ करोड़ रुपये सालाना निधि मिलती है। इसमें से 25 लाख रुपये अपने क्षेत्र के लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होता है। विधायक निधि से काम कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं का अनुमोदन जिलाधिकारी करते हैं। कार्यदायी संस्थाओं को काम देने का फैसला मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी करती है।

इन उपलब्धियों का दावा
- पनकी में 660 मेगावाट का पावर प्लांट।
- पनकी नहर पर 3.22 करोड़ की लागत से डबल पुलिया के निर्माण को मंजूरी
- मलिन बस्तियों में सीवर निर्माण कार्य की प्लानिंग, गुजैनी में काम शुरू भी हो गया
- क्षेत्र में अलग-अलग मदों से लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया
- गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराया
- 85 सबमर्सिबल और 250 हैंडपंप लगवाए
- विभिन्न पार्कों में 13 लाख से अधिक की सोलर लाइट लगवाईं
अगले साल का लक्ष्य
- शास्त्री नगर, विजय नगर और फजलगंज में नई सीवर लाइन
- क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से एक मॉडल रोड का निर्माण
बातचीत
विकास कार्यों में अड़चनें नहीं आने दी जाएंगी
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी का कहना है कि विकास कार्यों में आने वाली अड़चनें हर हाल में दूर होंगी। बतौर मंत्री उनका कहना है कि प्रदेश सरकार के फैसले सख्ती से लागू कराए जाएंगे। उनकी सरकार ने पिछले एक साल में कानपुर में गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए काफी काम किया है। बेरोजगारों को लघु और मध्यम उद्योग लगाने के लिए सरकार से मिलने वाली राशि अब 25 लाख तक कर दी गई है। इसमें 25 फीसदी तक कि छूट भी दी जाएगी। खादी में भी सात सौ करोड़ के निवेश की घोषणा इन्वेस्टर्स मीट में हुई है। इसका फायदा भी कानपुर और पूरे प्रदेश को होगा।

कमेंट
कमेंट X