सब्सक्राइब करें

सीएनजी किट लगवाकर अब एक किलो में 85 किलोमीटर तक दाैड़ाइये स्कूटी

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Mar 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
now cng scooty in kanpur
डेमाे पिक
सीएनजी किट लगवाकर महज 58 रुपये में आप अपनी स्कूटी 85 किलोमीटर चला सकते हैं। मतलब 70 पैसे में एक किलोमीटर। अभी एक लीटर पेट्रोल (74 रुपये) में स्कूटी करीब 40 किलोमीटर चलती है। यानी एक किलोमीटर में 1.85 रुपये खर्च होते हैं।



 
Trending Videos

10 महीने में पैसा वसूल

now cng scooty in kanpur
डेमाे पिक
कंपनी का दावा है कि सीएनजी किट लगने के बाद स्कूटी 58 रुपये में 80-85 का माइलेज देगी। औसतन कोई व्यक्ति रोजाना 50 किमी गाड़ी चलाता है तो महीने में हुई 1500 किमी। 74 रुपये लीटर पेट्रोल के हिसाब से उसके महीने में खर्च होेंगे 2775 रुपये। वहीं 58 रुपये किलो गैस के हिसाब से महीने में खर्च आएगा करीब 1100 रुपये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल का विकल्प रहेगा

now cng scooty in kanpur
डेमाे पिक
चालक के जहां पर पैर होते हैं, ठीक उसी के सामने किट लगाई जाएगी। इसमें दो सिलिंडर होंगे, पहला एक किलो का दूसरा 400 ग्राम का। इतनी गैस में आप करीब 110 किलोमीटर अपनी स्कूटी चला सकते हैं। गैस खत्म होने पर पहले की तरह ही पेट्रोल से अपनी स्कूटी चला सकते हैं। सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय स्कूटी वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

 

महाराष्ट्र में हो चुकी है शुरुआत, लखनऊ में जल्द

now cng scooty in kanpur
डेमाे पिक
बढ़ते वायु प्रदूषण और खर्च को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल इटली की लोवेटो कंपनी से सीएनजी किट के लिए समझौता किया है। कंपनी जून 2017 में महाराष्ट्र में यह सुविधा शुरू कर चुकी है। कानपुर में भी शुरू होने जा रही है। लखनऊ में भी जल्द एक दूसरी कंपनी सीएनजी किट का शुभारंभ करने जा रही है। कानपुर में लोवेटो कंपनी ने कानपुर सीएनजी सिलिंडर टेस्टिंग कंपनी को अपना डीलर बनाया है।

 
विज्ञापन

अगले सप्ताह से कल्याणपुर और फजलगंज में लगवाई जा सकेगी सीएनजी किट

now cng scooty in kanpur
डेमाे पिक
मंगलवार को लाजपत भवन में डीलर की ओर से सीएनजी किट का डेमो दिया गया। इसका सह प्रायोजक सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) रहा। इस तरह से महीने में करीब 1700 रुपये की बचत होगी। यानी 10 महीने में सीएनजी किट के पैसे वसूल। यह सीएनजी किट अगले सप्ताह से कल्याणपुर और फजलगंज में लगवाई जा सकेगी। इसका खर्च 17 हजार रुपये है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed