{"_id":"69f23209b4703994b608acde","slug":"lover-refuses-to-live-together-teenage-girl-consumes-poison-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखा मिला तो मौत चुनी: प्यार किया, शादी की फिर लड़के ने साथ रखने से कर दिया इनकार... लड़की ने खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा मिला तो मौत चुनी: प्यार किया, शादी की फिर लड़के ने साथ रखने से कर दिया इनकार... लड़की ने खा लिया जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: प्यार में धोखा मिलने पर किशोरी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ाने वाले युवक पर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रेमी ने साथ रखने से इंकार किया तो किशोरी ने बुधवार को जहर खा लिया। आत्महत्या की कोशिश से पहले किशोरी ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने युवक पर तीन साल से शारीरिक शोषण किए जाने और अब साथ रखने से इंकार करने की बात लिखी है। साथ ही लिखा कि वह दोनों घर में शादी भी कर चुके हैं। जिसके वीडियो व फोटो भी मौजूद हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी गांव के एक स्कूल में तीन साल पहले कक्षा आठ में पढ़ती रही है। स्कूल में पड़ोसी गांव का सूरज शिक्षक था। सूरज ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। सूरज अक्सर पढ़ाई के बहाने से किशोरी को अपने घर बुलाता रहा। जहां किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ समय बाद घर में किशोरी की मांग भरकर सूरज ने शादी कर ली। इसका वीडियो और फोटो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इधर, युवक ने गांव के दोस्त को फोटो दिखाई। इसका पता किशोरी के घरवालों व स्कूल प्रशासन को चल गया।
Trending Videos

इस बात पर हुआ गहमा गहमी का माहौल
स्कूल प्रशासन ने सूरज को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद सूरज बाहर चला गया। किशोरी से मोबाइल पर सूरज बातचीत करता रहा। कुछ माह पहले सूरज गांव लौटा। किशोरी व उसके परिवार ने सामाजिक बदनामी का हवाला देकर शादी का प्रस्ताव सूरज व उसके घरवालों के सामने रखा। इस मामले को लेकर 26 अप्रैल से गहमा गहमी का माहौल हो गया। पुलिस ने पक्षों की पंचायत भी कराई। फोन पर मंगलवार शाम सूरज ने शादी से किशोरी को इंकार कर दिया।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात
क्षुब्ध होकर किशोरी ने बुधवार सुबह जहर खा लिया। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि किशोरी सूरज के साथ रहना चाहती है। उसे सूरज और उसके परिवार के लोग नहीं रखना चाहते हैं। सुसाइड नोट में यही बात किशोरी ने लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।