सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur BJP Members Delegation Heading to Meet misdeed Victims Family Stopped by Police

Fatehpur: अपनों से ही बेबस भाजपाई, दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहा था प्रतिनिधिमंडल, पुलिस ने रोका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: जिले में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के दिग्गज नेताओं को पुलिस ने खागा में रोककर नजरबंद कर दिया। अपनी ही सरकार में प्रशासनिक सख्ती से नेता आक्रोशित दिखे।

Fatehpur BJP Members Delegation Heading to Meet misdeed Victims Family Stopped by Police
गेस्ट हाउस में नजरबंद भाजपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगेतर के साथ बाग में युवती के साथ दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। उसे खागा में प्रशासन व पुलिस ने रोक लिया।

Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक जीपी राय ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्रवाई ऐसी होती है, जो नजीर बनती है। सभी भाजपाइयों को निरीक्षण भवन में नजर कैद लिया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्षा ज्योति प्रवीण सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन





बबलू ठाकुर की गिरफ्तारी में जुटी हैं टीमें
बता दें घटना में दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी बबलू ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सात टीमें में गठित की हैं। लापरवाही में थानाध्यक्ष रहे रमेश पटेल और चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। घटना के बाद से राजनीतिक हल्को में भी खलबली मची हुई है। पहले समाजवादी पार्टी फिर कांग्रेस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed