फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: छलका शिवपाल का दर्द, कहा- ‘चुगलखोरों और चापलूसों ने नुकसान पहुंचाया’

Thu, 19 Oct 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Oct 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
Shivpal statement about samajwadi party national president
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ओपी वाधवानी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे शिवपाल यादव का पार्टी से दरकिनार किए जाने का दर्द छलक उठा। बुधवार को कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा में चौ. हरमोहन सिंह यादव की जयंती समारोह में आए शिवपाल ने कहा कि चुगलखोरों और चापलूसों ने उन्हें नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों का जमाना भी है। उन्होंने राजनीति में हमेशा बड़ों और बुजुर्गों का सम्मान किया है लेकिन अब ऐसा नहीं है। चौ. हरमोहन सिंह भी चुगलखोरों और चापलूसों  के विरोधी थे। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है। 

 
Shivpal statement about samajwadi party national president
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव
कानपुर मेहरबान सिंह का पुरवा बर्रा स्थित सीएचएस पैरामेडिकल कॉलेज में बुधवार को स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव का 96वां जयंती समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा नेता शिवपाल यादव आए थे। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलने वालों की जीत जरूर होती है। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण का उदाहरण भी दिया। 
 
Shivpal statement about samajwadi party national president
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि भगवान राम को भी राजतिलक से पहले वनवास जाना पड़ा। हालांकि बाद में सत्य की जीत हुई और उनका राजतिलक हुआ। भगवान राम ने वानरों की सेना बनाई थी, इंसान होते तो शायद उन्हें भी धोखा मिलता। भगवान कृष्ण को भी उनके ही मामा कंश ने सताया। हाल में गठित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोई जगह नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं सपा का विधायक हूं। पदाधिकारियों ने जो फैसला लिया है, पार्टी हित में ही होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal statement about samajwadi party national president
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव
चौधरी हरमोहन सिंह राजनीति की पाठशाला
सपा नेता शिवपाल सहित अन्य सभी नेताओं ने स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। शिवपाल ने उन्हें राजनीति की पाठशाला बताया। कहा कि विरोधी भी चौधरी साहब के मुरीद थे। चौधरी सुखराम सिंह यादव ने कहा कि पिता ने शिक्षा पर हमेशा जोर दिया। इसके साथ ही गरीब और किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। इस दौरान सरदार महेंद्र सिंह, सुरेंद्र बउआ, इंद्रपाल सिंह, मोहन मिश्रा, छोटू यादव, शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, गौरव यादव, पीयूष चौहान, आनंद, पुष्पेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Shivpal statement about samajwadi party national president
कानपुर में शिवपाल सिंह यादव
जो मर्द हैं वे शिवपाल के साथ: सुखराम
कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव ने कहा कि जो मर्द हैं शिवपाल के साथ हैं। उन्होंने हमेशा नेता जी और पार्टी के लिए संघर्ष किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed