फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...मम्मी मेरे इलाहाबाद बैंक के खाते में 40 हजार रुपये हैं, लिखकर 'मौत को गले लगाया' 

Sat, 10 Feb 2018 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Student of class 9th committed suicide
डेमो पिक
 यूपी के कानपुर में बिधनू के न्यू आजाद नगर में रहने वाले नवीं कक्षा के एक छात्र ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी की वजह नहीं लिखी है। 


 
Student of class 9th committed suicide
डेमो पिक
न्यू आजाद नगर, बिधनू निवासी विनय पाल कपड़े बेचने के लिए फेरी लगाते हैं। विनय का बेटा योगेंद्र इलाके के एक स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र था। वह भी पढ़ाई के साथ कपड़े बेचने के लिए फेरी लगाता था। विनय ने बताया कि शुक्रवार को योगेंद्र स्कूल नहीं गया था। पत्नी रश्मि बच्चों की फीस जमा करने स्कूल गईं थीं।

 
Student of class 9th committed suicide
डेमो पिक
इसी दौरान योगेंद्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। रश्मि जब घर लौटीं तो योगेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर वह बेहोश हो गईं। बिधनू थानाध्यक्ष के मुताबिक छात्र की खुदकुशी की वजह पता नहीं लग सकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में यह लिखा

Student of class 9th committed suicide
डेमो पिक
हमें कोई दिक्कत नहीं है, हम अपने मन से जान दे रहे हैं। मम्मी मेरे इलाहाबाद बैंक के खाते में 40 हजार रुपये हैं। पासबुक स्कूटर की डिग्गी में रखी है। हमारे बक्से में 25 सौ रुपये हैं। बक्से के ताले की चाभी भगवान की अलमारी में रखी है। अगर मेरे खाते से रुपये न निकलें तो पीछे वाले पन्ने में मेरे साइन हैं, उसे दिखाकर रुपये निकाल लिए जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed