पवित्र सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर शिवराजपुर स्थित ऐतिहासिक खेरेश्वर सरैया घाट पर आस्था और श्रद्धा का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही हजारों की संख्या में दूर-दराज से आए शिवभक्त गंगा स्नान और जलाभिषेक के लिए घाट पर जुटने लगे। श्रद्धालुओं ने पतित-पावनि गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर कांवड़ व पात्रों में गंगाजल भरा।
कानपुर: सावन के पहले सोमवार पर खेरेश्वर सरैया घाट में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:43 AM IST
सार
Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर सरैया घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और गंगाजल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन