सुबह का समय था। लाेग अपने घराें में चाय की चुस्कियाें का मजा ले रहे थे अचानक घर के बाहर से चीखने चिल्लाने की अावाजे अाने लगीं। लाेगाें ने बाहर निकल कर देखा ताे एक कार माैत बन कर सड़क पर नाच रही थी।
2 of 4
कार टेंट हाउस में जा घुसी
कानपुर के पॉश इलाके आर्य नगर में मंगलवार को नौसिखिए कार चालक ने कार दौड़ाई ताे वहां हड़कंप मच गया। आर्य नगर में सुधीर चावला की यूनिवर्सल बुक डिपो नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर खलासी लाइन, ग्वालटोली निवासी गुलफाम काम करता है। सुबह सुधीर अपनी कार से दुकान पर पहुंचे।
दुकान खोलने के बाद उन्होंने गुलफाम को कार साफ करने के लिए उसकी चाभी दी। गुलफाम इन दिनों कार चलाना सीख रहा है। उसने सोचा कि सफाई के साथ-साथ ड्राइविंग पर भी हाथ आजमा लिया जाए। उसने कार स्टार्ट की अाैर बिना साेचे समझे दौड़ा दी।
वह स्टेयरिंग नहीं संभाल सका। पड़ाेस में खड़ी अशोक लालवानी की कार और एक एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद कार रुघवीर चड्ढा के सुंदर टेंट हाउस में जा घुसी। कार की टक्कर से टेंट हाउस की मेज कुसियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान राहगीरों में भी भगदड़ मच गई।