सब्सक्राइब करें

यूपी: दिवाली की शाम लापता बच्ची की बेरहमी से हत्या, निर्वस्त्र मिला शव, पेट फाड़ निकाला दिल और फेफड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
UP: Missing innocent child brutally murdered on Diwali evening, dead body found, heart and lungs not found
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदरस में दिवाली की शाम से घर से लापता 6 वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। बच्ची का गले से पेट तक फाड़कर दिल व फेफड़ा आदि निकाला गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व डाॅग स्क्वाॅयड ने जांच पड़ताल की।
Trending Videos
UP: Missing innocent child brutally murdered on Diwali evening, dead body found, heart and lungs not found
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी पर गांव में दहशत का माहौल है। इधर, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र के गांव भदरस में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम लापता हो गयी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Missing innocent child brutally murdered on Diwali evening, dead body found, heart and lungs not found
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पिता ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे पड़ोस का ही युवक उसकी बच्ची को पटाखे दिलाने के बहाने साथ ले गया था। इसके बाद से बेटी लापता थी। पुलिस को सूचना दी गई थी। देर शाम गांव आई पुलिस खानापूरी कर सुबह खोजबीन करने की बात कह वापस लौट गई थी।
UP: Missing innocent child brutally murdered on Diwali evening, dead body found, heart and lungs not found
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह मासूम का क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर भद्रकाली मंदिर के समीप गन्नू बाबू के खेत में पड़ा मिला। बच्ची की बेरहमी से गला काटने के साथ ही पेट फाड़कर फेफड़ा व दिल आदि निकाला गया है। वहीं बच्ची के पैरों में रंग भी लगा है। जिसके चलते परिजनों ने तांत्रिक द्वारा बलि की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
UP: Missing innocent child brutally murdered on Diwali evening, dead body found, heart and lungs not found
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर कोतवाली व सर्किल के फोर्स के साथ पीएसी बल भी मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। दोपहर बाद एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पड़ोस के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद दी है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने के निर्देश दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed