कानपुर में फरवरी के पहले सप्ताह में 52 वर्ष बाद मंगलवार को इतनी गर्मी रही। अधिकतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान आज के निर्धारित सामान्य तापमान से 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
UP Weather Update: मार्च तक पड़ेगी भीषण गर्मी! 52 साल बाद फरवरी में ही पारा 30 के पार, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम
उन्होंने बताया कि इसकी वजह गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी तरह के तापमान की वजह से गेहूं की फसलें तो समय से पक जाएंगी लेकिन उनके दानों में पोषक तत्व और उसमें पाई जाने वाली मिठास गायब रहेगी। फसलों के दाने शुष्क रहेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता भी कम होगी।
2011 से 2023 तक का अधिकतम पारा (एक से 10 फरवरी का)
2011 - 30.4
2012 - 21.2
2013 - 21.4
2014 - 26
2015 - 20.4
2016 - 23.6
2017 - 22.4
2018 - 19.8
2019 - 20.2
2020 - 22.6
2021 - 23
2022 - 23.8
2023 - 30.8
फरवरी के इन तारीखों में ज्यादा रहा पारा
2021 में 23 को 31
2021 में 28 को 32.4
2018 में 22 को 33.0
2017 में 20 को 31.6
2016 में 19 को 31
2015 में 20 को 31.05
छह दिन में बढ़ गया आठ डिग्री पारा
पहली से लेकर छह फरवरी के बीच अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक फरवरी को पारा 20 डिग्री था, जो सोमवार को 28 डिग्री पर पहुंच गया। इससे उलट रात के तापमान में कभी कम तो कभी ज्यादा तापमान हो रहा है।