{"_id":"6286537310ee1b681b31233c","slug":"up-weather-update-meteorological-department-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: तेज रफ्तार से आ रहीं गर्म हवाएं, पहाड़ों पर बारिश का असर नहीं, अभी और सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: तेज रफ्तार से आ रहीं गर्म हवाएं, पहाड़ों पर बारिश का असर नहीं, अभी और सताएगी गर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 May 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं हैं। दो-तीन दिन तपिश और तेज हो सकती है। मौसम विभाग को उम्मीद थी कि गुरुवार को अरब सागर से नम हवाएं आएंगी और गर्म हवाओं के साथ घुल-मिल जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तर पश्चिमी हवाएं थार मरुस्थल से तप कर आ रही हैं।
हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है जिसकी वजह से ऊंचे पहाड़ों पर बारिश हुई है लेकिन इसका असर गंगा के मैदानी इलाकों पर नहीं है। चंद्रेशखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि संभावना है कि अरब सागर से हल्की नम हवाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे ऊंचे बादल बनेंगे। इससे बूंदाबांदी हो सकती है जिससे उमस में और इजाफा हो जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के लगभग बराबर चल रहा है। माहौल में अधिकतम नमी 50 फीसदी के नीचे आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इससे तपिश और उमस भरी गर्मी ने शहरियों की हालत खराब रखी। दोपहर को धूप की सख्ती अधिक रही है जिससे सड़कों पर लोग जल्दी से अपने गंतव्य की तरफ भागते रहे। इसके साथ ही गर्मी की बीमारियों ने भी सिर उठा लिया है।
4 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 मई को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। खड़ी फसलों में सात-आठ दिन के अंतराल पर हल्की सिंचाई और पशुओं को सुबह-शाम नहलाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. पांडेय ने बताया कि दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल हो रही है।
तापमान
अधिकतम- 44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.8 डिग्री सेल्सियस
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।