फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या कपिल नहीं हैं अच्छे कॉमेडियन

Tue, 21 Mar 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
upasna singh says about raju and johny
उपासना की नजर में केवल 2 हैं अच्छे कॉमेडियन
टीवी के हिट शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की बुआ अपने भतीजे को अच्छा कॉमेडियन नहीं मानतीं। कपिल शर्मा की बुआ का कैरेक्टर रोल करने वाली उपासना सिंह ने यूपी के इटावा में दिए एक इंटरव्यू में ऐसी बातें कही हैं कि कपिल शर्मा भी शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।  

 

upasna singh says about raju and johny
यूपी के इटावा में पहुंचीं उपासना
फिल्म जुदाई में ‘अप्पा-डप्पा-जप्पा’ डॉयलाग के जरिये पहचान बनाने के बाद कई अन्य फिल्मों और कलर्स पर कपिल शर्मा कॉमेडी शो में बुआ की भूमिका में दिखने वाली उपासना सिंह ने डीपीएस इटावा में ग्रेजुएशन फन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपासना ने कहा कि फिल्म हो या सीरियल विभिन्न रोल किए और यही उन्हें पसंद है। एक फिल्म में गंगू ताई तो सोनपरी में काली परी की भूमिका में अलग पहचान मिली।

 

upasna singh says about raju and johny
उपासना सिंह
फिल्म और टीवी अदाकारा उपासना सिंह ने कहा कि वह एक भूमिका में बंधकर नहीं रह सकतीं। उन्हें अलग अलग रोल करना पसंद है। हर रोल में दर्शकों का भरपूर सहयोग भी मिला है। जल्द ही वह स्टार प्लस के सीरियल नच बलिए में करन के साथ होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
upasna singh says about raju and johny
उपासना सिंह

उपासना ने कहा कि कलाकार कभी भी अपनी भूमिका से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो सकता। हर बार नया रोल करने की चाहत बनी रहती है। जिस तरीके से फिल्म सदमा में श्रीदेवी ने रोल किया था, वैसी भूमिका करने की चाहत है। डेविड धवन की जुड़वा-2 फिल्म साइन की है। जुलाई में अमेरिका में स्टेज शो करने जा रही हैं।

विज्ञापन
upasna singh says about raju and johny
उपासना सिंह

एक्ट्रेस उपासना की मानें तो वह जॉनी लीवर और राजू श्रीवास्तव को अच्छा कॉमेडियन मानती हैं। उन्होंने कपिल को बेहतर कॉमेडियन नहीं माना जबकि नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की। सिद्धू के बारे में उपासना ने कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं और हर क्षेत्र में सफल रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed