फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ की डरावनी तस्वीरें: सड़क पर नाव... छतों पर ठिकाना, बारिश का पानी पीने को मजबूर; ट्रैक्टर से पहुंचे DM-SSP

Sun, 07 Sep 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यमुना का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। डीएम और एसएसपी रविवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने ट्रैक्टर पर सवार होकर  पहुंचे।
 

विज्ञापन
flood in mathura situation worst in mathura and vrindavan due to yamuna water rise
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा और वृंदावन में बाढ़ के चलते हालात भयावह होते जा रहे हैं। रविवार को जलस्तर और बढ़ने से बस्तियों की तरफ पानी काफी बढ़ गया है। लक्ष्मीनगर क्षेत्र की तिवारीपुरम कॉलोनी के साथ ही आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ के हालात विकराल हो गए हैं। पूरे दिन यमुना का पानी सड़क पार कर कॉलोनियों में भरता रहा। सड़क पर बहाव इतना तेज था कि आवागमन में भी परेशानी हुई। वहीं आसपास के गांव ईसापुर, हंसगंज आदि में सात से आठ फीट तक पानी भर गया। यहां मकान एक मंजिल तक डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के लिए डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को भी ट्रैक्टर को सहारा लेना पड़ा।


 
flood in mathura situation worst in mathura and vrindavan due to yamuna water rise
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते वृंदावन की कई कॉलोनियां जलमग्न हो चुकी हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रशासन को कई इलाकों से लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों तक रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुंचाना पड़ा है। हालांकि कई लोग अब भी अपने मकानों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं, वजह है मेहनत से बना आशियाना और उसमें रखा जिंदगी भर की कमाई से जुटाया सामान।

 
flood in mathura situation worst in mathura and vrindavan due to yamuna water rise
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम कुटी कॉलोनी निवासी मोहन ने बताया कि वे अपने घरों को इसलिए नहीं छोड़ रहे, क्योंकि उन्हें डर है कि उनके सामान की चोरी हो सकती है। उन्होंने ये घर खून-पसीने से बनाए हैं, इन्हें कैसे यूं ही छोड़ देँ। उन्होंने यह भी बताया कि जिनके घरों में पानी भर चुका है, उन्होंने अब अपने घर की छतों को ही अस्थायी ठिकाना बना लिया है। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
flood in mathura situation worst in mathura and vrindavan due to yamuna water rise
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इलाके में साफ पानी की आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से नलकूप नहीं चल रहे हैं। ऐसे बारिश के पानी को ही जमा करके पीने को मजबूर हैं। टंकी और बाल्टियों में बारिश का पानी जमा कर लिया है, उसी को छानकर पी रहे हैं।

 
विज्ञापन
flood in mathura situation worst in mathura and vrindavan due to yamuna water rise
मथुरा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम के वार्ड जयसिंहपुरा और वृंदावन की कई कॉलोनियों में पांच फीट तक पानी भर गया है। गलियों में नाव चल रही है, घरों में भी पानी भर गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं, कि लोगों को अपन घर छोड़ना पड़ रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed