{"_id":"68a7ffbd881451024d077a4b","slug":"flood-in-up-due-to-rising-water-level-of-yamuna-road-washed-away-by-strong-currents-of-water-in-mathura-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में यमुना हुई विकराल...पानी की तेज धार में बह गई सड़क, ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम और एडीएम; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में यमुना हुई विकराल...पानी की तेज धार में बह गई सड़क, ट्रैक्टर से पहुंचे डीएम और एडीएम; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:57 AM IST
सार
खादर में बनीं कई काॅलोनियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जहां एक ओर प्रशासन कॉलोनी को खाली करने की कह रहा है तो विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मथुरा में बाढ़ के चलते तहसील महावन के गांव अकोस की मुख्य सड़क बह गई। बृहस्पतिवार को गांव जाने के लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने ट्रैक्टर पर बैठकर यह सफर तय किया। उनके साथ गईं एसडीएम कंचन गुप्ताऔर राजस्व टीम को ट्रॉली में खड़ी होकर गांव तक पहुंचना पड़ा।
डीएम ने टीम के साथ गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को सांत्वना देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। विधायक पूरनप्रकाश और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा की मौजूदगी में 200 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद स्टीमर में बैठकर यमुना के किनारों पर बाढ़ की स्थिति को प्रशासन ने परखा।
ग्रामीणों को यमुना की तरफ न जाने के लिए कहा गया है। डीएम ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यमुना का जलस्तर गिरने और शासन से स्वीकृति मिलने के बाद यह काम शुरू कराया जाएगा। इससे बाढ़ के हालात में आवागमन में समस्या नहीं होगी।
2 of 6
मथुरा में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन की श्रीजी वाटिका, श्याम नगर, मोहिनी नगर, परिक्रमा मार्ग, कुंभ मेला क्षेत्र, भक्ति विहार कॉलोनी, कालिंदी विहार, गऊ घाट आदि क्षेत्रों में यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां आवागमन बाधित हो गया है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। कई लोग तो घरों से जरूरी सामान निकालकर जा रहे हैं तो कुछ लोगों ने दूसरी मंजिल पर अपना ठिकाना बना लिया है। कई जगह नाव से आवागमन हो रहा है।
3 of 6
मथुरा में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौभरि वन के पास बने मकानों और आश्रमों के अलावा श्रीजी वाटिका में भी नाव चल रही है। मोहिनी नगर में बुधवार की अपेक्षा पानी काफी बढ़ गया है। इन कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है। खेतों में भी पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मथुरा में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंखों से आंसू बह रहे
खादर में बने मकानों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने सस्ते दामों में प्रतिबंधित जगहों को ले लिया और विभागीय कर्मचारियों से मिलकर मकान भी बना लिया, लेकिन बाढ़ से अब वे फंस गए हैं जिससे वह परेशान हैं। श्रीजी कॉलोनी के रहने वाले धर्मदास का कहना है कि बाढ़ को देखकर उनकी आखों से आंसू आ गए हैं। 2023 में बाढ़ से हुए नुकसान में वह उभर नहीं पाए थे कि अब फिर से बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
5 of 6
मथुरा में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विद्युत निगम ने 500 घरों की आपूर्ति बंद की
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पागल बाबा बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है, जिससे लगभग 500 उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। अधिशासी अभियंता एके कपिल ने बताया कि बाढ़ के कारण विद्युत सप्लाई को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, ताकि कोई हादसा नहीं हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।