पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain: आधे घंटे की बारिश में डूबा मथुरा, कारें-बाइक पानी में समाईं, अंडरपास बने तालाब; देखें तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 01:21 PM IST
सार

मथुरा में महज आधे घंटे की बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और भूतेश्वर व नए बस स्टैंड के अंडरपास में कई फीट पानी भरने से यातायात रोकना पड़ा। जलभराव और जाम के बीच लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी के रास्ते आने-जाने को मजबूर रहे।

विज्ञापन
Half-Hour Rain Floods Mathura: Underpasses Submerged Commuters Risk Lives Crossing Railway Tracks
Heavy Rain - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में शुक्रवार दोपहर हुई आधे घंटे की तेज बरसात में शहर के नाले-नालियां उफान मारने लगे और जगह-जगह भयंकर जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया। नए बस स्टैंड और भूतेश्वर अंडरपास पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ा दी। अंडरपास के नीचे कई फीट पानी भर गया, गुजरते समय कई वाहन डूब गई। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार खींची गई। फिर दोनों अंडरपासों पर जेसीबी लगाकर वाहनों का आवागमन रोका।




तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ लोगों की सुबह हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उमस और बढ़ती गई। करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर चौराहा रेलवे पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया। नगर निगम ने यहां पर जेसीबी से बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कर दिया। इसी तरह नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया और पंप सेट लगाकर जलनिकासी का कार्य शुरू हुआ। 
 
Half-Hour Rain Floods Mathura: Underpasses Submerged Commuters Risk Lives Crossing Railway Tracks
जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूतेश्वर चौराहे पर पाइप लाइन के पंप सेट लगाने का कार्य चल रहा है और नए बस स्टैंड रेलवे पुल पर नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की और मुसीबत बढ़ा दी। आवागमन बंद होने से राहगीर जान जोखिम डालकर रेलवे लाइन से गुजरते रहे। इधर, बारिश से श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, महोली रोड, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। हालांकि बारिश बंद होने के कई घंटे बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी और आवागमन सुचारू किया।

 
Half-Hour Rain Floods Mathura: Underpasses Submerged Commuters Risk Lives Crossing Railway Tracks
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार बारिश से और बिगड़ सकते हैं हालात
चंद मिनटों की बारिश ने नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी, जबकि मानसून से पहले ही नाले-नालियों की सफाई का दावा किया जा रहा था। अब आधे घंटे की बारिश में नाले-नालियों उफान मारने लगे। इनसे निकला कूड़ा-कचरा सड़कों पर बहने लगा। शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इससे साफ है कि अगर दो या तीन घंटे तक लगातार बारिश हुई तो शहर की हालात और बिगड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Half-Hour Rain Floods Mathura: Underpasses Submerged Commuters Risk Lives Crossing Railway Tracks
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, गलियों से निकले राहगीर
बारिश बंद होने के बाद अचानक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा, जिससे शहर के मुख्य चौराहे और संपर्क मार्ग भीषण जाम लग गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति भूतेश्वर चौराहा, नया बस स्टैंड, कृष्णा नगर और महोली रोड के आसपास देखने को मिली। जलभराव के कारण भूतेश्वर और नए बस स्टैंड अंडरपास पहले से ही बंद थे, जिसके चलते सारा ट्रैफिक डायवर्ट होकर वैकल्पिक मार्गों पर आ गया। संकरी सड़कों पर अचानक गाड़ियों का रेला उमड़ने लगा तो रिंग रोड और अंदरूनी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य चौराहों पर स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 
विज्ञापन
Half-Hour Rain Floods Mathura: Underpasses Submerged Commuters Risk Lives Crossing Railway Tracks
जलभराव से बचकर गुजरते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के बाद मौसम सुहावना, 8 को फिर होगी बारिश
 शुक्रवार को दिन में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं पिछले कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली। मौसम विभाग ने आज और कल बूंदाबांदी तथा 8 जुलाई को जोरदार बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आधा घंटे की बारिश से गर्मी से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि आज और कल हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। दोनों दिन 4.30 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। आठ जुलाई को 15 से 16 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed