पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज मुठभेड़: शादी का कार्ड दिखाकर घर में घुसे बदमाश, बहू ने बाहर से लगा दी कुंडी, फिर चली गोलियां; तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 10:05 AM IST
सार

कासगंज के पटियाली में शादी का कार्ड देने के बहाने तीन हथियारबंद बदमाश फौजी के घर में घुस गए, लेकिन बहू की बहादुरी से वे घर के अंदर ही फंस गए। करीब दो घंटे चले पुलिस ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें दो के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Wedding Card Trap Backfires: Army Family Fights Off Armed Robbers, Three Arrested After Encounter
कासगंज लाइव मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पटियाली में तीन हथियारबंद बदमाश शुक्रवार को दिनदहाड़े जिलानी गेस्ट हाउस के पास स्थित एक फौजी के मकान में घुस गए और दंपती व मासूम बेटे को बंधक बनाने की कोशिश की। हिम्मत दिखाते हुए परिवार बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों के चंगुल से बचकर बाहर निकले परिवार ने घर का दरवाजा बंद कर दिया जिससे बदमाश अंदर कैद हो गए।


सूचना पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और मकान को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। अन्य दोनों बदमाशों को पुलिस ने सीढ़ी के जरिये घर में घुसकर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश अभिषेक (19) निवासी गांव नरथर थाना पटियाली और विकास (20) निवासी रेलवे कॉलोनी थाना गंजडुंडवारा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छत से छलांग लगाने वाले बदमाश की पहचान शौर्य प्रताप निवासी गांव बरीबगवास थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई है। बदमाशों से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।


Wedding Card Trap Backfires: Army Family Fights Off Armed Robbers, Three Arrested After Encounter
पटियाली में गंजडुंडवारा रोड पर मकान में बदमाशों के घुसे होने पर सीढ़ी के सहारे मकान में प्रवेश पुलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पटियाली-गंजडुंडवारा रोड पर जिलानी गेस्ट हाउस के पास असम राइफल में तैनात फौजी राघवेंद्र सिंह यादव का मकान है। शुक्रवार शाम उनका बेटा राहुल यादव (30) और पोता आर्यन (10) घर में नीचे की मंजिल पर सो रहे थे। बहू टिंकी यादव (28) दूसरी मंजिल पर सब्जी काट रही थी। शाम करीब 4:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने उनके घर का गेट खटखटाया। राहुल ने जैसे ही दरवाजा खोला, एक बदमाश ने उसके चेहरे पर तमंचे की बट मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
Wedding Card Trap Backfires: Army Family Fights Off Armed Robbers, Three Arrested After Encounter
घायल राहुल - फोटो : अमर उजाला
राहुल को घायल कर तीनों बदमाश घर में घुस गए। उसकी आवाज सुनकर पत्नी और बेटा भागकर गेट पर पहुंचे तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। टिंकी शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। मकान में शोर-शराबा होने पर पास में बकरी चरा रहे लोग मौके पर पहुंच गए। मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश हड़बड़ा गए। बदमाश परिवार को गोली मारने की धमकी देते हुए दूसरी मंजिल पर चले गए। इस दौरान हिम्मत जुटाकर टिंकी घायल पति और बच्चे के साथ गेट से बाहर निकल आईं और बाहर से कुंडी लगा दी। इससे बदमाश अंदर फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Card Trap Backfires: Army Family Fights Off Armed Robbers, Three Arrested After Encounter
फौजी की बहू टिंकी यादव अपने बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला
दंपती ने बाहर निकलकर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के चारों ओर घेराबंदी शुरू की तो एक बदमाश ने छत से छलांग लगा दी और घायल हो गया जबकि दो बदमाश घर में छिप गए। बदमाशों के पास असलहे थे इसलिए पुलिस ने भीड़ को मकान से करीब 100 मीटर दूर भेज दिया। करीब दो घंटे तक पुलिस घर को चारों ओर से घेरे रही।
विज्ञापन
Wedding Card Trap Backfires: Army Family Fights Off Armed Robbers, Three Arrested After Encounter
पुलिस ने घेर लिया मकान - फोटो : अमर उजाला
सीओ सहावर दुर्गेश मिश्र के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने बदमाशों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम सवा सात बजे पुलिस ने रोड पर ट्रैफिक रोक दिया, फिर सीढ़ी लगाकर पुलिस मकान की ऊपरी मंजिल में दाखिल हुई। शाम करीब 7:27 बजे मकान के अंदर से जैसे ही पहले राउंड फायर की आवाज आई, रोड पर भगदड़ मच गई। पुलिस टीम और बदमाशों के बीच करीब चार राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस 7:40 बजे उन्हें गिरफ्तार करके घर से बाहर लाई, फिर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने रोड पर ट्रैफिक को दोबारा चालू करा दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed