{"_id":"689cb74bf46784ea300b5b29","slug":"janmashtami-2025-mathura-is-getting-ready-to-welcome-kanha-scene-will-be-divine-and-grand-see-photos-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: कान्हा के स्वागत को सज रही मथुरा, दिव्य और भव्य होगा नजारा; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2025: कान्हा के स्वागत को सज रही मथुरा, दिव्य और भव्य होगा नजारा; देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:33 PM IST
सार
मथुरा में कान्हा के स्वागत के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम द्वारा विशेष रूप से वॉल पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। वहीं रात में यहां का दृश्य मोहक होगा।
विज्ञापन
1 of 6
जन्माष्टमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के स्वागत को मथुरा दिन रात सज-संवर रही है। रास्तों से लेकर चौराहों, मंदिरों और भवनों को फसाड लाइट से रोशन किया जा रहा है। साथ ही वॉल पेंटिंग का काम भी जोरों पर है। वहीं अव्यवस्था न हो इसके लिए भी निगम प्लान तैयार करने में जुटा है।
नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले रास्तों को सजाने में पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त जगप्रवेश ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रास्तों पर वॉल पेंटिंग कराने के साथ ही हेरिटेज लाइटें और फसाड लाइटें लगवाई जा रही हैं।
2 of 6
मथुरा जन्माष्टमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर के चौराहों और द्वारों को भी फसाड लाइटों से रोशन किया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था के लिए कई रास्तों पर अस्थायी लाइटिंग भी कराई जा रही है। प्रकाश व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए जेनरेटरों की भी व्यवस्था निगम ने की है। निगम की ओर से तैयारी की एक सूची भी जारी की गई है।
3 of 6
मथुरा जन्माष्टमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे। साथ ही जन्मभूमि के रास्तों पर पड़ने वाले पेड़ों को भी लाइटों से सजाया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 300 से अधिक सफाई मित्र तैनात करने के साथ ही अतिरिक्त कूड़ा वाहन लगाए गए हैं। इतना ही नहीं जन्मभूमि की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर पेचवर्क भी कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की राहत के लिए दो कैंप कार्यालय, तीन खोया पाया केंद्र और दो प्रसाद वितरण केंद्र भी जन्मभूमि के पास ही स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मथुरा जन्माष्टमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन के सप्त देवालयों के साथ यमुना के घाट भी सजेंगे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन के सप्त देवालयों और यमुना के घाट भी सजाए जाएंगे। सप्त देवालयों में शामिल श्रीगोविंददेवजी, श्रीमदनमोहनजी, श्रीराधारमणजी, श्रीगोपीनाथ जी, श्रीराधावल्लभ जी, श्रीराधाश्याम सुंदरजी और श्रीराधादामोदर दासजी मंदिरों की सजावट की जाएगी। इसके अलावा यमुना के नाभा घाट, बिहार घाट, कोयलिया घाट और केशाी घाट की भी सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
मथुरा जन्माष्टमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टोलफ्री नंबर भी किया जारी
नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए टोलफ्री नंबर भी जारी कर दिया है। किसी भी समस्या पर 1533 और 14420 पर वह फोन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा नगर निगम ने व्यवस्थाओं के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो राउंड द क्लॉक संचालित होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।