{"_id":"69db19df75564bff4007f5ba","slug":"mathura-boat-accident-another-girl-missing-11-dead-search-underway-for-five-who-is-responsible-for-negligence-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा नाव हादसा: अफसरों ने रिवर फ्रंट निर्माण के दौरान न जांचे मानक; लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन? अफसर मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा नाव हादसा: अफसरों ने रिवर फ्रंट निर्माण के दौरान न जांचे मानक; लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन? अफसर मौन
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:02 AM IST
सार
मथुरा में यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्माण कार्य क्षेत्र में न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही यमुना नदी में नौकाओं के आवागमन पर कोई प्रतिबंध लगाया गया, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है, यह सवाल अब जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
मथुरा के वृंदावन के केसी घाट पर हुए मोटरबोट हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तीन लोग अब भी लापता हैं। शनिवार को एक और शव निकाला गया। जबकि, रविवार को दो शव निकाले गए। स्थानीय गोताखोरों के अलावा पीएसी के गोताखोर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टुकड़ी भी बचाव अभियान में जुटी है। रिवर फ्रंट के कार्य में लगी एजेंसी के ठेकेदार नारायण शर्मा और बोट चालक पप्पू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
केसी घाट के नजदीक यमुना में डूबे लोगों की 14 किमी के दायरे में तलाश कराई गई लेकिन लापता हुए छह लोगों में से शनिवार सुबह मानिक टंडन (25) निवासी पंजाब का शव निकाला गया। शव मिलते ही देवरहा बाबा घाट पर खड़े परिजन फफककर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। उसका शव हादसे की जगह से तीन किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला है। तीन लोग लापता हैं, उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Trending Videos
2 of 15
यमुना में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में डूबे लोगों की तलाश गत शुक्रवार की दोपहर के बाद से जारी है। अभियान में लगे गोताखोरों को खाना-पानी भी नावों में ही मुहैया कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी देर रात तक डेरा डाले रहे। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम सीपी सिंह स्टीमर में बैठकर यमुना में लोगों को तलाशने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
रेस्क्यू के दौरान यमुना में डूबे श्रद्वालु का शव निकालते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ठेकेदार व नाविक पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज
मोटरबोट हादसे में मांट थाने में उपनिरीक्षक आकाश सिंह ने रिवर फ्रंट का कार्य करा रही यूपीपीसीएल के ठेकेदार नारायण शर्मा निवासी मांट और मोटरबोट का संचालन कर रहे नाविक पप्पू उर्फ दाऊजी निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 15
मानिक टंडन का शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राथमिकी में कहा गया है कि ठेकेदार ने नियमों की अनदेखी करके बिना अनुमति और पूर्व सूचना के पांटून पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया था। नावों का संचालन बंद नहीं कराया। वहीं, नाविक ने श्रद्धालुओं के मना करने के बाद भी मोटरबोट को आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
5 of 15
घटना के बाद संचालन बंद होने के कारण यमुना किनारे खड़ी नाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोट में क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और नाविक को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की अन्य पहलुओं से भी जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।