फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: आतंकी हमले के विरोध में बंद रहे बाजार...पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, कई जगह प्रदर्शन

Thu, 01 May 2025 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 01 May 2025 08:14 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को मथुरा में बाजार बंद रहे। कई जगह पर लोगों ने आतंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दाैरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
Pahalgam Attack: Markets remained closed in protest against terrorist attack protests at many places
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में पहलगाम की घटना से आहत हिंदू संगठनों व व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखा। कई जगह आतंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। शहर के अधिकतर क्षेत्रों में इसका असर रहा है। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर व्यापारी संगठन, बार एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और रजिस्ट्री कार्यालय के लेखाकार समेत विभिन्न संगठनों ने बाजार बंद का समर्थन किया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही मथुरा बंद कराने के लिए विहिप के कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के नेतृत्व में अलग-अलग टोली बनाकर मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर घूमते नजर आए। 


 
Pahalgam Attack: Markets remained closed in protest against terrorist attack protests at many places
आतंकी हमले के विरोध में फूंका पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों से अपील की गई कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध करते हुए बाजार बंद रखें और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। वहीं, बाजार बंदी की सफलता पर विहिप महानगर अध्यक्ष ने सभी संगठनों का आभार जताया। मथुरा-वृंदावन में अधिकतम हिस्सों में इसका असर देखने को मिला। होलीगेट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, बंगाली घाट समेत ज्यादातर बाजार बंद रहे। सुबह से ही नाश्ते की दुकान बंद दिखीं तो मिठाई की दुकानों पर ही ताले पड़े रहे। कहीं-कहीं चाय और नाश्ते की दुकानें खुली रहीं। दोपहर दो बजे बाद कुछ दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। विश्व हिंदू परिषद और व्यापार संगठन से जुड़े पदाधिकारी सुबह से बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों डटे रहे।

 
Pahalgam Attack: Markets remained closed in protest against terrorist attack protests at many places
दुकानें बंद होने से सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
होलीगेट व अन्य स्थानों पर विहिप और व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही आतंक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पर्यटकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इसमें भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ आरएसएस और अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack: Markets remained closed in protest against terrorist attack protests at many places
निकाला गया कैंडिल मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रजिस्ट्री कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद के कारण शहर में सन्नाटा रहा। इधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया है कि जगह-जगह व्यावसायिक समितियां ने आतंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंडी चौराहे पर पाकिस्तान एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

 
विज्ञापन
Pahalgam Attack: Markets remained closed in protest against terrorist attack protests at many places
तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगह-जगह तैनात किए गए पुलिसकर्मी
हिंदू संगठनों के बाजार बंद के आह्वान पर पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखा। जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। साइबर सेल की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रही है। अधिकारियों की गाड़ियां दिनभर इधर से उधर दौड़ती रहीं।

ये भी पढ़ें- UP: मथुरा के संत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा खून से पत्र...पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए की ये मांग


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed