सब्सक्राइब करें

यूपी में बड़ा हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मची चीख-पुकार; 20 से अधिक यात्री घायल

माई सिटी रिपोर्टर, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

इस दुर्घटना में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
Sleeper Bus Overturns on Yamuna Expressway Two Dozen Passengers Injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Trending Videos
Sleeper Bus Overturns on Yamuna Expressway Two Dozen Passengers Injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों की मदद से घायल पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस दुर्घटना में 20 से यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sleeper Bus Overturns on Yamuna Expressway Two Dozen Passengers Injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। 

Sleeper Bus Overturns on Yamuna Expressway Two Dozen Passengers Injured
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से दरभंगा जा रही थी बस
जानकारी प्राप्त हुई है कि यह बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसे के बाद अंदर फंसे यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए नजर आ आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed