{"_id":"63b11e8544ddd0245e54f1dd","slug":"vrindavan-devotees-reached-mathura-to-have-darshan-of-their-deity-in-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: नए साल में अपने आराध्य के दर्शनों को वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु, सुबह से ही लाइन में करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नए साल में अपने आराध्य के दर्शनों को वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु, सुबह से ही लाइन में करते रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल के पहले दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। अपने आराध्य के दर्शनों को सुबह 5:30 बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन लग गई। दर्शनों की अभिलाषा लिए मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालु लंबी लाइन में खड़े रहे।
अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्री चरणों में नववर्ष मनाने की अभिलाषा लिए भारी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। साल के अंतिम दिन शनिवार को दर्शन करने को श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। पुलिस की बदली गई व्यवस्था के कारण मंदिर के अंदर भीड़ का दबाव कम रहा, लेकिन मंदिर के बाहर लंबी लाइन लगी रही।
यहां व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मंदिर के बाहर और अंदर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर में सुगंधित इत्रों का छिड़काव भी किया। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को लगभग एक लाख से अधिक भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
2 of 6
मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज मंदिर के गेट नंबर-2 के बाहर श्रद्धालु कतार में खड़े रहे। यहां सुबह 5:30 बजे से ही मंदिर के बाहर लाइन लग गई।
3 of 6
आराध्य के दर्शनों को लाइन में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की गली में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल में भगवान के दर्शनों के लिए लोग आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विद्यापीठ चोराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विद्यापीठ चौराहे पर नए साल में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहे। लोग पहले दर्शन पाने को आतुर रहे।
विज्ञापन
5 of 6
द्वारकाधीश मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर जैसे लोग कोरोना को भूल गए हैं। न किसी ने मास्क लगाया और न ही किसी ने फिजिकल दूरी का ख्याल रखा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।