फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आफत की बारिश: सड़क से अंडरपास तक जलभराव...डूब गई कार, पुलिसकर्मी ने बचाई दो लोगों की जान; देखें वीडियो

Tue, 30 Sep 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 30 Sep 2025 08:05 PM IST
सार

मथुरा में अंडरपास से गुजरने के प्रयास में एक कार पानी में डूब गई। कार में चालक समेत दो लोग फंस गए। कार को डूबता देख पास ही तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने सक्रियता दिखाई और पानी में घुसकर कार के गेट खोले। तब लोगों की जान बच सकी।
 

विज्ञापन
water filled in underpass Due to rain in mathura, car submerged video viral
डूबी कार में फंसा परिवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में मंगलवार को शहरवासियों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी। कॉलोनियों से लेकर शहर के अंडरपासों तक में जलभराव हो गया। नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास में हुए जलभराव में एक कार डूब गई। समय रहते कार सवार दो लोगों को पुलिसकर्मी ने घुसकर निकाला, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जलनिकासी के पर्याप्त इंतजामों के दावे एक बार फिर बारिश में बह गए।


सुबह करीब आठ बजे से बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा कि अब उन्हें गर्मी से राहत मिल जाएगी। उन्हें नहीं पता था कि यह बारिश उनके लिए गर्मी से भी बड़ी मुसीबत खड़ी करने वाली है। करीब एक घंटे की जोरदार बारिश से कॉलोनियों और घरों में पानी भर गया। 

 
water filled in underpass Due to rain in mathura, car submerged video viral
बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं नए बस स्टैंड स्थित अंडरपास, भूतेश्वर अंडरपास और मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित अंडरपास में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि यहां निकासी के लिए लगे पंप भी काम नहीं आए। हालात इतने खराब हो गए कि नगर निगम को जेसीबी लगवाकर रास्ते बंद करने पड़े।

 
water filled in underpass Due to rain in mathura, car submerged video viral
पानी में डूबी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह करीब 11 बजे नए बस स्टैंड के पास स्थित अंडरपास से गुजरने के प्रयास में एक कार पानी में डूब गई। कार में चालक समेत दो लोग फंस गए। कार को डूबता देख पास ही तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने सक्रियता दिखाई और पानी में घुसकर कार के गेट खोले। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिससे हादसा टल गया। बाद में जेसीबी की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। दिन भर लोग अंडरपास में जलभराव के चलते आवागमन के लिए परेशान रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
water filled in underpass Due to rain in mathura, car submerged video viral
बारिश से जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दूसरी तरफ कॉलोनियों में जलभराव भी मुसीबत खड़ी करता रहा। चंदनवन, मोतीकुंज, जनरलगंज, रेलवे कॉलोनी समेत अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को जलभराव के बीच से आने-जाने में हुई। बच्चे हाथ में जूते पकड़कर जलभराव के बीच से होकर गुजरते नजर आए। दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का भी सिलसिला जारी रहा।

 
विज्ञापन
water filled in underpass Due to rain in mathura, car submerged video viral
बारिश से सड़कों पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज भी बूंदाबांदी के आसार
बारिश के चलते कृष्णानगर स्थित बलदेव विधायक पूरनप्रकाश के घर में भी पानी घुस गया। उनके घर में घुटनों तक पानी भर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को दिन भर बूंदाबांदी के साथ ही बुधवार को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: एक करोड़ की ठगी...साइबर अपराधियों ने दिया ऐसा झांसा, कारोबारी गंवा बैठा मोटी रकम; जांच में जुटी पुलिस





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed