मऊ जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो हृदयविदारक घटनाओं ने मंगलवार को पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को एक तरफ जहां घोसी से दोहरीघाट तक लोकप्रिय शिक्षक रामविलास भारती के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बिजली के करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन युवकों खुरशीद, कामिल और इरफान के जनाजे जब एक साथ उठे, तो हर आंख नम हो गई। पूरे जिले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस अपार दुख में डूबा नजर आ रहा है। इन दोनों घटनाओं का सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट साझा करते दिखे।
चीखें, आंसू और सिसकियां: एक साथ निकले तीन जनाजे, शिक्षक के अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब; देखें- तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 29 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
मऊ जिले में दो हादसों में चार लोगों की जान चली गई। इस दौरान मंगलवार को एक साथ तीन जनाजे निकले। वहीं शिक्षक के अंतिम सफर में जनसैलाब उमड़ा रहा। परिवार की चीख-पुकार से लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन