मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में सोमवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सुबह 10 बजे जिस घर से निकाह की रस्में पूरी हुई थीं, वहां दोपहर दो बजे तीन लोगों की मौत से सन्नाटा पसर गया। विदाई के इंतजार में बैठी दुल्हन और खुशियों में डूबा पूरा घर इस हादसे से स्तब्ध है। शादी की रस्म बेहद सादगी और उत्साह के साथ संपन्न हुई थी।
मौत ने छीन लीं 3 जिंदगियां: शहनाई की गूंज के बीच थम गईं खुशियां, विदाई के इंतजार में बैठी रही दुल्हन; तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:24 AM IST
सार
मऊ जिले के इस्लामाबाद मोहल्ले में टेंट लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू गया। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। मरने वालों में दो टेंट लगाने वाले कर्मी थे, जबकि एक दूल्हे का भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन