{"_id":"6a92670329f045171800fa5c","slug":"ankit-balian-murder-case-ankit-wanted-to-make-his-father-proud-by-becoming-soldier-but-fate-turned-him-singer-2026-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: फौजी बनकर पिता का बढ़ाना चाहता था मान, किस्मत ने बनाया गायक; गाने ने बदली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: फौजी बनकर पिता का बढ़ाना चाहता था मान, किस्मत ने बनाया गायक; गाने ने बदली जिंदगी
Sat, 29 Aug 2026 04:00 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। अंकित बचपन से फौजी बनना चाहता था, लेकिन कबड्डी खेलने के दौरान आई चोट के कारण उसका सपना टूट गया। इसके बाद वो गायक बन गया।
विज्ञापन
अंकिता बालियान हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में गोलियों ने अंकित बालियान से सिर्फ उसकी जिंदगी ही नहीं छीनी, बल्कि एक पिता का वह सपना भी तोड़ दिया, जिसमें वह अपने बेटे को अपनी तरह फौजी की वर्दी में देखना चाहता था। अंकित की हत्या के तीसरे दिन भी परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में हर तरफ उसकी यादें हैं और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाने ने बदली जिंदगी, पिता को बेटे पर होने लगा गर्व
सेना में जाने का सपना पूरा नहीं हुआ तो अंकित ने संगीत की दुनिया में कदम रखा। उसके गानों को लोगों ने पसंद किया और धीरे-धीरे उसे पहचान मिलने लगी। पिता सतबीर बताते हैं कि अंकित ने जब गायकी में पहचान बनाई और कमाई शुरू की तो उन्हें अपने बेटे पर गर्व होने लगा। उसने मोबाइल और एलसीडी का कारोबार भी शुरू किया था।

दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित का शुरुआती चर्चित गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ रहा। इस गाने ने उसे अलग पहचान दिलाई। पिता कहते हैं कि बेटे को आगे बढ़ते देखकर उन्हें खुशी होती थी और उन्हें उस पर गर्व था। परिजनों के मुताबिक अंकित कई नए गानों पर भी काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पिता बोले- हत्यारों को पकड़कर हमें न्याय दिलाए पुलिस
बेटे की मौत से टूटे पिता सतबीर की अब एक ही मांग है कि अंकित के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाए। परिवार का कहना है कि जिस तरह अंकित को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया, उसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले ही राखी बंधवाकर आया था भाई
अंकित की बहन रीना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। भाई की याद आते ही उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। रीना ने बताया कि अंकित कुछ दिन पहले ही राखी बंधवाने घर आया था। वह अपने साथ घेवर लेकर आया था। राखी बंधवाने के बाद वह छोटी बहन के पास चला गया।