{"_id":"68c1034345e5603a1005480d","slug":"baghpat-murder-news-mother-kills-three-daughters-while-father-slept-outside-know-full-news-in-hindi-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बीवी ने एक-एक कर तीन बेटियों को मार डाला... बाहर सो रहे बाप विकास को भनक तक न लगी; दोनों की थी दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीवी ने एक-एक कर तीन बेटियों को मार डाला... बाहर सो रहे बाप विकास को भनक तक न लगी; दोनों की थी दूसरी शादी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:39 PM IST
सार
बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
विज्ञापन
1 of 14
baghpat murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के बागपत जिले में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पति घर के बाहरी हिस्से में सोया हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बागपत के दोघट टोकरी की भोजान पट्टी में पति विकास मंगलवार शाम को मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।
2 of 14
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकास दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाता है और देशभर में जाता रहता है। इसकी सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मूलरूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी से मुलाकात हुई। तेज कुमारी पहले से शादीशुदा थी और उसकी चंद महीने की बेटी गुंजन थी।
3 of 14
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पति से विवाद के कारण वह नेपाल से लुधियाना में आकर नौकरी करती थी। वह विकास के साथ शादी करके टीकरी आ गई और दोनों टीकरी में रहने लगे। इसके बाद मीरा और किट्टो का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। विकास ने अपनी पत्नी को एक स्कूटी भी खरीदकर दे रखी थी और परिवार का सारा लेनदेन भी उसी के हाथ में रहता था। विकास मंगलवार शाम को बेफिक्र होकर घर के बाहर सोया हुआ था।
विज्ञापन
5 of 14
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
उसे नहीं पता था कि उसकी नींद खुलेगी तो उसका परिवार उजड़ा हुआ मिलेगा। तीन बेटियों की हत्या और पत्नी के आत्महत्या के बाद विकास बेसुध होने लगा तो उसको किसी तरह संभाला गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।