पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है। आज मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत व मेरठ जिले के विभिन्न रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंच रहे हैं। जहां धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर में एक किसान ने खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।
Tractor March In Pics: BKU का हल्ला बोल, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी, मुजफ्फरनगर में किसान ने खुद को आग लग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में भाकियू कार्यकताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, तहसील के अंदर खड़े किए ट्रैक्टर
शामली जनपद में किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकताओं ने तहसील के पास ही ट्रैक्टर मार्च निकाला। साथ ही धरने पर बैठेंगे। किसानों ने तहसील के अंदर ट्रैक्टरों को ले जाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने ट्रैक्टर बाहर ही रोक दिए। हालांकि बाद में किसान ट्रैक्टरों को लेकर तहसील के अंदर गए।
भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक, बाबा श्याम सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है जिसके कारण किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।एमएसपी पर कानून की मांग की। कहां कि यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बाद में किसानों ने ट्रैक्टर तहसील के अंदर खड़े कर दिए।
किसान कलक्ट्रेट का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान आज कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। बिजनौर के नगीना चौराहे पर किसान एकत्र होंगे। इसके बाद ट्रैक्टरों से जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
किसान धरने पर बैठे गए हैं। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।