फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Suicide Case: महिलाएं चिल्लाईं, CCTV फुटेज देख कांप उठे लोग, इंजीनियर बनना चाहती थी अवनि

Tue, 10 Jan 2023 07:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
CCTV Photos of Meerut Suicide Case : Avni Agarwal wanted to become an engineer
छात्रा अवनी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गोल्डन टॉवर के पिछले हिस्से से जिस समय अवनि कूदी, उस वक्त दो महिलाओं सहित अन्य पड़ोसी अपने फ्लैट की बालकनी में बैठे थे। वहीं छात्रा को छलांग लगाते देखकर महिलाएं चिल्ला पड़ीं। इससे पहले वे नीचे आतीं, सफाई कर्मचारी ने शोर मचा दिया। 



इसके बाद सीसीटीवी में घटना देखने पर स्थानीय लोग भी कांप उठे। यह फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई।

CCTV Photos of Meerut Suicide Case : Avni Agarwal wanted to become an engineer
छात्रा सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला

स्कूल जाने की बात कहकर गई थी 
परिवार ने बताया कि अवनि सुबह 9:30 बजे अपनी मां आकांक्षा से स्कूल जाने की बात कहकर फ्लैट से गई थी। सफाई कर्मचारी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार सुबह 10:30 बजे अवनि को नीचे पड़ा देखा। सोसायटी के एक युवक ने बताया कि अवनि 40-45 मिनट छत पर घूमती रही। हेलमेट और स्कूल बैग भी छत पर रखा था।

CCTV Photos of Meerut Suicide Case : Avni Agarwal wanted to become an engineer
छात्रा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

अंदेशा है कि काफी देर घूमने के बाद ही अवनि छत से कूदी है। इस दौरान अवनि की किसी से बात हुई या नहीं। इसकी जानकारी भी पुलिस जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CCTV Photos of Meerut Suicide Case : Avni Agarwal wanted to become an engineer
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं, यह भी बताया गया है कि सोसायटी के एक बुजुर्ग की मौत बीमारी के चलते रविवार रात एक निजी अस्पताल में हो गई थी। सोसायटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े थे। कुछ लोगों ने अवनि की चीख सुनी। काफी देर तक उन्हें कुछ समझ नहीं आया। बाद में घटना का पता चला।

विज्ञापन
CCTV Photos of Meerut Suicide Case : Avni Agarwal wanted to become an engineer
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

पांचवीं मंजिल तक कैसे पहुंची अवनि, उठे सवाल
अवनि पांचवीं मंजिल पर कैसे पहुंची, इसे लेकर सोसायटी के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड और सफाई कर्मचारी हैं। इसके बावजूद स्कूल ड्रेस में छात्रा कैसे वहां तक पहुंच गई। लोगों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर भी वहां पर कोई सुविधा नहीं है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कभी कोई शिकायत नहीं की गई। सोसायटी के सचिव एवं पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डीके जैन का कहना है कि अवनि बहुत ही हंसमुख थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इससे सभी हैरान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed