फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: छह करोड़ की आलीशान कोठी कुर्क, 10 लाख के झूमर को देख पुलिस हैरान, जानें अंदर क्या-क्या मिला

Tue, 10 Jan 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: police have attached a luxurious house of six crore of Akbar Banjara and see photos
अकबर बंजारा की आलीशान कोठी में लगा झूमर। - फोटो : amar ujala

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा की शास्त्रीनगर स्थित तीन मंजिला कोठी को बहसूमा पुलिस ने जब्त कर लिया। कोठी की कीमत करीब 6:30 करोड़ रुपये बताई गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि अकबर और उसके भाई शमीम की अब तक 45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।



अकबर व उसके भाई शमीम बंजारा को असम पुलिस ने गत वर्ष 19 अप्रैल को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद बहसूमा पुलिस ने गैंगस्टर के तहत केस दर्ज कर 300 करोड़ रुपये की संपत्ति को चिह्नित किया था। पुलिस लगातार उनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई में जुटी है।

Meerut News: police have attached a luxurious house of six crore of Akbar Banjara and see photos
पुलिस ने छह करोड़ की कोठी को कुर्क किया। - फोटो : amar ujala

सोमवार को सीओ मवाना और नायब तहसीलदार बहसूमा पुलिस के साथ नौचंदी थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस शास्त्रीनगर सेक्टर-10 स्थित फैसल मस्ज्दि के पास अकबर बंजारा की कोठी पर पहुंची। कोठी को जब्त कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कोठी के अंदर दाखिल हुई। इसके बाद आगे की कार्रवाई की।

Meerut News: police have attached a luxurious house of six crore of Akbar Banjara and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीओ मवाना ने बताया कि अकबर बंजारा की यह तीन मंजिला कोठी 288 वर्ग गज में है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पिछले दिनों फलावदा में मंतोडी रोड पर 21 बीघा जमीन भी जब्त की थी। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भी उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। कुछ और संपत्ति की भी जानकारी मिली है, जिसे जल्द ही जब्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: police have attached a luxurious house of six crore of Akbar Banjara and see photos
अकबर बंजारा की कोठी। - फोटो : amar ujala

कोठी की पहली मंजिल पर बनी है पार्किंग
आलीशान कोठी की पहली मंजिल को कार पार्किंग के लिए रखा गया है। दो मंजिल आवास के लिए है। सीओ मवाना ने बताया कि कोठी के अंदर सभी तरह की सुख-सुविधाओं के संसाधन हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: police have attached a luxurious house of six crore of Akbar Banjara and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कोठी में लगा है 10 लाख रुपये का झूमर
कोठी में करीब 10 लाख रुपये का झूमर लगा हुआ है। कोठी के अंदर एक एलसीडी, बच्चों के वाकर, साइकिल, सोफे और चारपाई भी मिली है। कोठी के हालात देखने से प्रतीत हो रहा था कि कुछ समय पहले तक अकबर बंजारा के परिवार के लोग यहां रहते थे। पुलिस ने कोठी को अपने कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed