{"_id":"63bd46ffcc3fc639cc3d5657","slug":"former-minister-yakub-qureshi-is-eating-khichdi-and-dal-in-jail-but-police-could-not-confiscate-the-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की करोड़ों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी का पुलिस भले दावा कर रही है, लेकिन गैंगस्टर की कार्रवाई अलफहीम मीटेक्स कंपनी को लेकर उलझ गई है। एसपी सिटी ने याकूब की 26 जगह संपत्ति चिह्नित कर छह विभाग की लिखित रिपोर्ट विवेचक को भेज दी, लेकिन वह संपत्ति जब्त करने को तैयार नहीं है। याकूब की कंपनी का रिकॉर्ड ढूंढने में ही पुलिस को पसीने छूट रहे हैं।
याकूब, उनके दोनों बेटे इमरान और फिरोज गैंगस्टर के रिमांड में 56 दिन की न्यायिक हिरासत में है। जेल प्रशासन का कहना है कि याकूब जेल के अस्पताल में करवट बदल रहे हैं। वह जेल में खिचड़ी व दाल खा रहे हैं। याकूब कुरैशी को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में पुलिस जुटी है।
2 of 8
याकूब कुरैशी मामला।
- फोटो : amar ujala
याकूब की फैक्टरी, अस्पताल अवैध हैं, इस पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि याकूब की फैक्टरी, अस्पताल, स्कूल, कृषि भूमि व प्लाट समेत करीब 85 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा एसपी सिटी ने मुंडाली थाना पुलिस को दिया है।
3 of 8
याकूब कुरैशी मामला।
- फोटो : amar ujala
गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर मुंडाली वीरेंद्र कुमार बिसारे कर रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग सीओ किठौर रूपाली राय कर रही हैं। फिलहाल याकूब की अलफहीम मीटेक्स कंपनी का रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिल रहा है। जब तक कंपनी का रिकॉर्ड नहीं मिलता है, तब तक उनकी अन्य संपत्ति भी जब्त नहीं हो सकती, क्योंकि कंपनी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग की बात कहकर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के आधार पर दूसरा मुकदमा गैंगस्टर में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
सीओ किठौर का कहना है कि कंपनी का रिकॉर्ड होना चाहिए। जिसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
5 of 8
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग से भी ली जा रही जानकारी
याकूब कुरैशी की ओर से पूर्व में लड़े गए चुनाव में दर्शाई गई संपत्ति के आधार पर भी रिकॉर्ड जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने चुनाव आयोग से भी कुछ जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही गैंगस्टर के तहत कितनी संपत्ति का आंकलन किया है, इसे लेकर भी मंथन चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।