{"_id":"63bd3f0393672e265354eb3c","slug":"meerut-news-yakub-qureshi-who-sleeps-on-a-velvet-mattress-now-stays-in-the-jail-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेल अस्पताल में करवटें बदल रहे मखमल के गद्दे पर सोने वाले याकूब कुरैशी, पढ़ें-ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेल अस्पताल में करवटें बदल रहे मखमल के गद्दे पर सोने वाले याकूब कुरैशी, पढ़ें-ताजा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Haji yaqub and son Imran
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मखमल के गद्दे पर सोने वाले हाजी याकूब और इमरान की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रही हैं। हाजी याकूब को बीमारी के कारण कोर्ट के आदेश पर जेल के अस्पताल में रखा गया है जबकि उनके बेटे इमरान को बैरक नंबर दो में रखा गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक पिता-पुत्र जेल में पहुंचने के रातभर करवटें बदलते रहे। इमरान गुमसुम रहे और किसी से भी कोई बात नहीं की।
50 साल पहले ठेले पर नींबू बेचने वाले याकूब कुरैशी अरबपति बन गए। बसपा हो या सपा की सरकार, कभी उसका रुतबा कम नहीं हुआ। कभी विवादित बयान तो कभी अराजकता करके हमेशा सुर्खियों में रहा। मेरठ जनपद में दंगा हो जाए या फिर बवाल। उसको शांत करने के लिए अधिकारियों को याकूब की याद आती थी। सलाखों में याकूब के पहुंचते ही उसका रुतबा खत्म होने की कगार पर जाता दिख रहा है। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी भले ही 50 हजार के इनामी थे, लेकिन उनका रुतबा कम नहीं था। दिल्ली में आलीशान कोठी में परिवार सहित फरारी काट रहे थे।
2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
बकौल पुलिस, दिल्ली में गिरफ्तारी के दौरान इमरान ने पिता याकूब के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कहा कि अब्बू बाहर आ जाओ, अब चलना पड़ेगा। इतना कहते ही याकूब ने दरवाजा खोल दिया और वह सर्दियों वाले कपड़े पहनने लगे। पुलिसवालों से बोले, चलो, वक्त-वक्त की बात है।
3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की शान ओ शौकत के चर्चाएं आम हैं। वह लग्जरी जीवन व्यतीत करते रहे हैं। नौ माह की फरारी काटने के दौरान भी उनके लग्जरी जीवन में किसी तरह की कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
याकूब कुरैशी दिल्ली की जिस कोठी से गिरफ्तार हुए हैं। उसकी कीमत भी 20 करोड़ की बताई गई है। हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान को शनिवार को 56 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब को बीमारी के कारण जेल अस्पताल में रखा गया है और इमरान को मुलाहजा की बैरक नंबर दो में रखा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में आने के बाद पिता-पुत्र पूरा दिन गुमसुम रहे और किसी से कोई बात नहीं की। इमरान बैरक नंबर दो में देर शाम तक चहलकदमी करते रहे। वहीं, हाजी याकूब भी अस्पताल के बाहर कई बार घूमते हुए दिखे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।