मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित मंडप में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आईजीजे एक्सपो ( इंडियन गोल्ड ज्वेल एक्सपो) का आज आखिरी दिन है। शो के आखिरी दिन डीएम दीपक मीणा भी प्रदर्शनी देखने पहुचे। बता दें कि एक्स्पो में केवल दो दिन में मेरठ के कारोबारियों को 200 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली गाजियाबाद के व्यापारी ज्वेलरी एक्सपो में पहुंचे हैं।
Jewelry Expo: एक ग्राम के लड्डू गोपाल या तीन लाख का हार, पांच किलो की पायल और 50 लाख की घड़ी ने खींचा ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन टेंपल ज्वेलरी छाई रहीं
ज्वेलरी शो में टेंपल थीम पर ज्वेलरी प्रदर्शित की गईं। 80 फीसदी स्टॉल पर सोने-चांदी और हीरे के देवी देवताओं के आभूषण को प्रदर्शित किया गया। डेजलिंग डायमंड के स्टॉल पर राधा कृष्ण, श्रीराम, लड्डू गोपाल की अंगूठी, हार, लंबे चेन सेट को प्रदर्शित किया गया। विपुल अग्रवाल ने एक अंगूठी में कृष्ण लीला का मंचन दिखाया। 50 लाख के हीरे जड़ित घड़ी भी प्रदर्शित की गई।
पांच किलो की गदा पसंद आई
आरएमपी ज्वेलर्स के स्टॉल पर मोदी और योगी के चांदी के सिक्के प्रदर्शित किए गए। प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अब सादे सिक्कों के स्थान पर डिजिटल प्रिंटिंग वाले सिक्के पसंद किए जाते हैं। बच्चे हल्के, मार्बल सीरीज, पोकीमॉन और कार्टून के सिक्के पसंद करते हैं। एनिवर्सरी के लिए पति पत्नी के फोटो वाले सिक्के बनाए जाते हैं। स्टॉल पर सेंट मैरीज स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र ध्रुव ने पांच किलो की चांदी की गदा उठाकर जय श्रीराम के नारे लगाए।
एक ग्राम के लड्डू गोपाल
शो में सोने की सबसे छोटी लड्डू गोपाल की मूर्ति भी है। यह केवल एक ग्राम की है और इसकी कीमत सात हजार की है। स्टॉल पर अलग-अलग तरह की पायल भी प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं। इनमें लास्टिक पायल खास है। अभी तक पायल चांदी से निर्मित की जाती है, जो जल्द ही टूट जाती है। श्वेता गोल्ड के संचालक गौरव ने बताया कि कैडबरी पायल में लास्टिक लगाई गई है। ऐसे में यह स्ट्रेचेबल पायल है। जिसके चलते यह खासी पसंद की जा रही है।
पांच किलो की पायल, 1.5 किलो की तगड़ी
शिव आभूषण भंडार के स्टॉल पर 5 किलो की पायल और 1.5 किलो की तगड़ी प्रदर्शित की गई। मुकुल अग्रवाल ने बताया कि स्टेचू ऑफ यूनिटी की भी चांदी की मूर्ति स्टॉल पर लगाई गई। चांदी का क्रिकेट ग्राउंड भी प्रदर्शित किया गया। छत्रपति शिवाजी की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र रही।
पांच किलो की चांदी की पायल की कीमत तकरीबन छह लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसे शायद ही कोई महिला अपने पांव में पहन पाए लेकिन ये इस शो की जान जरूर बन रही है।