फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा के कटान से निजात दिलाने के लिए बल्लियों का सहारा, तस्वीरों में देखें लोगों की मुश्किलों का हाल

Thu, 08 Aug 2019 06:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
DM Ramakant Pandey inspection of ganga in Bijnor and working start of relief
गंगा से हो रहे कटान को रोकने के लिए बल्लियां और बाेरियां लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में गंगा के कटान से बचाव के लिए सिंचाई विभाग ने कुछ गांवों के किनारे अस्थायी तटबंध बनाने शुरू कर दिए हैं। गंगा किनारे बल्लियां गाड़कर उनके बीच में मिट्टी से भरी बोरी रखी जा रही हैं। इससे कटान से कुछ निजात मिली है। गांव वालों ने गंगा के कटान से निजात दिलाने के लिए स्थायी तटबंध बनवाने की मांग की है।

DM Ramakant Pandey inspection of ganga in Bijnor and working start of relief
मंडावर के ग्राम सिमली के पास हो रहे कटान को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगवाई जा रही बल्लियां - फोटो : अमर उजाला

गांव सिमली, फतेहपुर सभाचंद के सामने गंगा की धारा तेजी से कटान कर रही है। गंगा खेतों की मिट्टी काटते हुए तेजी से गांवों की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को डीएम रमाकांत पांडेय, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह आदि ने कटान का निरीक्षण किया था। बुधवार को गांव में कटान से निजात दिलाने के लिए अस्थायी तटबंध बनने शुरू हो गए हैं। सिंचाई विभाग ने गंगा किनारे बल्ली की दो बाड़ लगाई हैं। इनके बीच में करीब दो फीट का अंतर रखा गया है। इनके बीच में मिट्टी भरे बोरे रखे जा रहे हैं।

DM Ramakant Pandey inspection of ganga in Bijnor and working start of relief
गंगा नदी के कटान को दिखाते गांव गौसपुर के किसान - फोटो : अमर उजाला

गंगा की तेज लहरें अब तट के पास कटान करने के बजाए मिट्टी भरी बोरियों से टकराकर लौट रही हैं। गांव सिमली, फतेहपुर सभाचंद के पास ये अस्थायी तटबंध बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
DM Ramakant Pandey inspection of ganga in Bijnor and working start of relief
गांव गौसपुर की कृषिभूमि का गंगा नदी ने किया कटान - फोटो : अमर उजाला

सिंचाई विभाग के जेई जोगेंद्र कुमार की देखरेख में अस्थायी तटबंध बनाए गए। गांव कुंदनपुर, मिर्जापुर, मीरापुर, कोहरपुर, डेबलगढ़, राजारामपुर, चाहड़वाला, रावली आदि गांवों की ओर भी गंगा कटान करते हुए बढ़ रही है। इन गांवों को बचाने के लिए अभी तक कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
DM Ramakant Pandey inspection of ganga in Bijnor and working start of relief
ग्राम शाहलीपुर कोटरा के पास बने पुल की टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय किसानों राजवीर सिंह, अतुल कुमार, नौबहार आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा अस्थायी कार्य किया जा रहा है। गंगा के उग्र रूप के सामने ये बल्लियां नहीं टिक पाती हैं। पहले भी ऐसा कार्य किया जा चुका है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सिंचाई विभाग को गंगा किनारे पत्थरों के स्थायी तटबंध बनाने चाहिएं। गंगा के कटान से निजात न दिलाने पर गांव वालों ने आंदोलन करने की चेतावनी दे रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed