{"_id":"6559cc1df34c55d6770dd2c7","slug":"ind-vs-aus-world-cup-final-excitement-high-about-match-silence-on-roads-and-offers-in-restaurants-2023-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Final: महामुकाबले के लिए जोश हाई, सन्नाटा तो कहीं ऑफर, मोबाइल पर गड़ी नजर, कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs AUS Final: महामुकाबले के लिए जोश हाई, सन्नाटा तो कहीं ऑफर, मोबाइल पर गड़ी नजर, कहीं बड़ी स्क्रीन लगाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए लगाई स्क्रीन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच दोपहर दो बजे शुरू हो गया। मैच को लेकर शहर के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारत की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ मुजफ्फरनगर समेत शहर से लेकर देहात तक लोग भी मैच को लेकर उत्साहित हैं। लोग जगह जगह मैच देख रहे हैं।
मेरठ में पीएल शर्मा रोड पर गैलेक्सी स्टोर पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसके अलावा आईटीआई साकेत क्रिकेट मैदान में भी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई है। बाजारों और शहर की सड़क पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही नजर आ रहा है।
मैच को लेकर लोग उत्साहित हैं और मैच देखने की तैयारी में लगे हुए हैं। सभी को उम्मीद है कि हर बार की तरह रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क्रिकेट विशेषज्ञ की माने तो रोहित हर बार की तरह तेजी से रन बनाएंगे।
Trending Videos
2 of 8
महामुकाबला देखते क्रिकेट प्रेमी
- फोटो : Amar Ujala
शामली में जगह जगह क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं व्यापारी अपने शोरूम्स पर ही टेलिविजन और मोबाइल पर क्रिकेट वर्ल्ड कप देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
सदर व्यापार मंडल के द्वारा चौक बाजार में व्यापारियों को वर्ल्ड कप देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। व्यापारियों के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों ने वर्ल्ड कप का आनंद लिया। रोहित शर्मा की बैटिंग देखने के लिए सभी लोग उत्साहित रहे। दूसरे ओवर में पहला चौका लगने के बाद व्यापारियों और सभी दर्शकों ने उत्साहित होकर तालियां बजाईं। विश्व कप को लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर में तिरंगे की सजावट की गई है।
4 of 8
शामली में ढोल नगाड़े बजाते लोग
- फोटो : Amar Ujala
शामली जनपद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के लिए लोग उत्साहित हैं। भारतीय बल्लेबाजों के चौके लगाते ही ढोल बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
बागपत में समोसे बांटते प्रशंसक
- फोटो : Amar Ujala
बागपत जनपद में क्रिकेट वर्ल्डकप देख रहे लोगों ने चौके और छक्के लगने पर समासे बांटे। जिले में विभिन्न स्थानों पर लोग बड़ी स्क्रीन लगाकर महामुकाबला देख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X