मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र के पॉश इलाके सर्किट हाउस और फिर दौराला में किशोर की बेहरमी से पिटाई की वीडियो वायरल का मामला लखनऊ तक गूंजा। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर्रहमान सिद्दीकी को मामले की जांच सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
दरोगा के बिगड़ैल बेटे का दूसरा वीडियो वायरल, 'गुंडा गैंग' पर बैठी जांच, लखनऊ तक गूंजा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से मारपीट करने वाला दरोगा मनोज कुमार का बेटा मोहित चौधरी उर्फ गोलू और उसका 'गुंडा गैंग' है। जांच में गैंग के आठ आरोपियों के नाम सामने आए हैं। वहीं, दूसरी ओर मारपीट के शिकार नाबालिग के परिजनों ने वीडियो वायरल की घटना 10 मार्च 2019 की बताई है।
दावे अलग-अलग, कौन बोल रहा सच
पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन दोपहर को पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दावा किया कि वीडियो 10 मार्च 2019 का है। उसके बाद 31 मार्च को इसी गैंग से जुड़े आरोपियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी। पीड़ित नाबालिग जानलेवा हमले के आरोप में जेल चला गया। दोनों के दावे अलग-अलग हैं। इसकी पुलिस को ठीक से जांच करनी होगी।
गुंडागर्दी पर क्यों खामोश रही पुलिस
दरोगा के बेटे और उसके साथी एक किशोर को पहले सर्किट हाउस और फिर दौराला में बेहरमी से पीटते हैं। एक युवक को गोली लगने से पैर भी कट जाता है। बड़ा सवाल है कि इतना सब कुछ सिविल लाइन इलाके में चल रहा है, इसके बावजूद ने पुलिस मजबूत कार्रवाई नहीं की। सिर्फ एक ही आरोपी को जेल भेजकर पल्ला झाड़ लिया।
मंगलवार को दरोगा के बेटे मोहित का एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें मोहित और उसके साथी एक बाइक को तोड़ रहे हैं। यह वीडियो 29 मार्च का बताया गया है। यह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।