पश्चिमी यूपी में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानलेवा कोरोना वायरस ने अब शहर के बाद देहात तक भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मेरठ में परिक्षितगढ़, मवाना में कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद जहां इन इलाकों को सील कर दिया गया है। वहीं सहारनपुर में भी शहर के बाद देहात क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने से लोग दहशत में हैं।
Lockdown: शहर से लेकर देहात तक पहुंचा जानलेवा कोरोना वायरस, मुजफ्फरनगर में दो हाॅटस्पाॅट सील, देखें उन्नीसवें दिन की हलचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मेरठ में तीन और जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बागपत में दो और मुजफ्फरनगर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हो गई, तो वहीं बागपत में सात और मुजफ्फरनगर में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच हो गई है।
मेरठ में आज 67 लोगों की रिपोर्ट आएगी। पॉजिटिव आए जमाती अन्य लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश जारी है। 24 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र में दोबारा सर्च अभियान चलेगा।
उधर, शनिवार को हाॅटस्पाॅट सील करने गई पुलिस टीम पर हमले के बाद पुलिस प्रशासन ने जली कोठी को चारों तरफ से सील कर दिया। नियम न मानने वालों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। हाॅटस्पाॅट सूर्यानगर, हरनामदास रोड, हुमांयुनगर समेत 12 क्षेत्रों में पुलिस तैनात है। यहां न गलियों में किसी तरह की हलचल है और न ही लोग घरों से बाहर दिख रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से सहारनपुर जिला भी घिरता जा रहा है। शहर के पांच थाना क्षेत्रों के अलावा अब चिलकाना, रामपुर मनिहारान, गंगोह के बाद देवबंद भी संक्रमण की जद में आ गया है। पहले चार क्षेत्रों को सील किया गया था। अब इनकी संख्या 15 से अधिक हो सकती है।
मुजफ्फरनगर में एक जमाती के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद किदवईनगर और कृष्णापुरी को हाॅटस्पाॅट के रूप में सील कर दिया गया है। आज सुबह चिकित्सकों की टीम के साथ भारी पुलिस बल यहां पहुंचा और इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता और चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। सील किए गए इलाकों में फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। किदवई नगर कृष्णा पुरी को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हैं। साथ ही अन्य इलाकों में भी नगरपालिका सफाई अभियान चला रही है।