{"_id":"5ca7626dbdec2214374a8421","slug":"lok-sabha-elections-2019-young-people-in-the-pm-s-saharanpur-rally-look-happy-and-said-we-like-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: युवाओं में दिखा भारी जोश, कहा- दुश्मनों को दिया करारा जवाब, इसलिए मोदी पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: युवाओं में दिखा भारी जोश, कहा- दुश्मनों को दिया करारा जवाब, इसलिए मोदी पसंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 15
पीएम मोदी की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। युवाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया है। जिससे हर कोई खुश है।
2 of 15
मोहित पुंडीर
- फोटो : अमर उजाला
रैली में पहुंचे युवा बोले, आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारने का काम पहली बार हुआ। हमारे सैनिकों की मौत का बदला लिया। ग्राम चांदपुर निवासी मोहित पुंडीर ने कहा कि वह पहली बार वोट डालेंगे। नरेंद्र मोदी उनकी पसंद बन गए हैं। अब तक देश की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक मारे जाते रहे, लेकिन इस बार दुश्मनों के दांत खट्टे हुए हैं। करारा जवाब दिया गया है। इससे पूरा देश खुश है।
3 of 15
सचिन सैनी
- फोटो : अमर उजाला
नानौता निवासी सचिन सैनी कहते हैं कि कोई नेता किसी के लिए कुछ नहीं करता, लेकिन देश का सम्मान तो बढ़ा सकता है। इस बार लगा है कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश का सम्मान बढ़ाया है। हालांकि हमारे क्षेत्र में इतना काम नहीं हो पाया है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से विकास की बात की जा रही है। हमारे क्षेत्र को भी हर तरह से सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
दीपक
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर मनिहारान निवासी दीपक कहते हैं कि युवाओं के लिए हर क्षेत्र में नौकरी का रास्ता खुला है। नरेंद्र मोदी ने चौकीदार से लेकर उद्यमी बनने तक का मंत्र बता दिया है। जो व्यक्ति खुद को चौकीदार बताता है, सेवक बताता है। इससे पता चलता है कि छोटी शुरुआत से ही ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। मोदी की सोच ही हमारी पसंद है।
विज्ञापन
5 of 15
सूरज सैनी
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना निवासी आईटीआई के छात्र सूरज सैनी कहते हैं कि उन्हें भी इस बार पहली बार वोट डालने का मौका मिल रहा है। उनके लिए नरेंद्र मोदी आइडियल हैं। जिस व्यक्ति ने आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा, एक-एक सैनिक की मौत का बदला लिया। अब से पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।