फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ का नीला ड्रम कांड: 'सर अब क्या सजा मिलेगी?', मुस्कान ने अफसरों से पूछा ये सवाल; फूट-फूटकर रोने लगा साहिल

Thu, 01 Oct 2026 09:31 AM IST
Sharukh Khan दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ
दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 01 Oct 2026 09:31 AM IST
सार

मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum case What punishment can given now Saurabh wife Muskan asked officer Sahil broke down tears
Meerut Blue Drum - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बुधवार को सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के चेहरे पर फैसले का असर साफ दिखाई दिया। कोर्ट से दोनों को दोषी करार दिए जाने की जानकारी जेल पहुंची तो मुस्कान की आंखें भर आईं। 


साहिल भी फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में चले गए। इसके बाद दोनों ने किसी से कोई बातचीत नहीं की। हालांकि कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान ने जेल अधिकारियों से सवाल किया कि सर... दोषी करार देने के बाद क्या सजा दी जा सकती है... अब क्या होगा...। जेल अधिकारियों ने उसे बताया कि सजा अदालत तय करेगी।
 
Meerut Blue Drum case What punishment can given now Saurabh wife Muskan asked officer Sahil broke down tears
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैसले के पहले से ही दोनों के व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा था। मुस्कान पिछले तीन दिनों से सुंदर कांड के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा कर रही थी। वहीं साहिल ने भी दूसरे बंदियों से बातचीत करना बंद कर दिया था। वह जेल की चारदीवारी में अकेला रह रहा था और केवल जेल स्टाफ से ही बातचीत कर रहा था।
Meerut Blue Drum case What punishment can given now Saurabh wife Muskan asked officer Sahil broke down tears
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी कराने की अपील की थी। उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। दोनों ही फैसला आने को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Blue Drum case What punishment can given now Saurabh wife Muskan asked officer Sahil broke down tears
साहिल और मुस्कान को डीजी कोर्ट में सजा सुनाने के दौरान तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदल गया था व्यवहार
डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों पहले जेल में सामान्य जिंदगी व्यतीत कर रहे थे लेकिन 30 सितंबर को फैसले की तारीख तय होने के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा। कुछ दिनों से दोनों खानपान भी सही से नहीं ले रहे थे। मुस्कान पहले जेल में सामान्य रूप से रहती थी और पूजा-पाठ भी कर रही थी, लेकिन फैसले से तीन दिन पहले से वह सुंदर कांड के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करने में लगी रही।
 
विज्ञापन
Meerut Blue Drum case What punishment can given now Saurabh wife Muskan asked officer Sahil broke down tears
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवालों से बचने के लिए साहिल ने बंद कर दी बातचीत
जेल अधीक्षक के अनुसार साहिल खेतीबाड़ी के साथ-साथ दूसरे बंदियों से पहले बातचीत करता था। जेल में बंद दूसरे बंदी उससे फैसले को लेकर सवाल पूछ रहे थे। इसके बाद उसने उनसे बातचीत करना बंद कर दिया। अब वह केवल जेल स्टाफ से ही बातचीत करता था। साहिल से मिलने पहले उसकी नानी आती थी लेकिन वह भी काफी दिनों से मिलने नहीं आ रही है। उसका भाई कभी-कभी उससे मिलने आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed