{"_id":"699ec460797147ec6903c6cd","slug":"meerut-fire-news-child-found-unconscious-in-kitchen-after-escaping-mother-s-embrace-2026-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ अग्निकांड: मां के आगोश से निकलकर किचन में छिप गया था अकदस, आसिम बोले- मायके में ही रहते तो नहीं जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ अग्निकांड: मां के आगोश से निकलकर किचन में छिप गया था अकदस, आसिम बोले- मायके में ही रहते तो नहीं जाती जान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:17 PM IST
सार
मेरठ अग्निकांड के बाद पीड़ित पिता आसिम ने बताया कि अकदस मां के आगोश से निकलकर किचन में छिप गया था। दिन में रुखसार के कपड़े सिलवाए थे, बेटे को खिलौना दिलाया था। आसिम ने बताया कि सोमवार को ही रुखसार बच्चों को लेकर मायके से लौटी थी।
विज्ञापन
1 of 13
महिला और तीन बच्चों के एक साथ उठे जनाजे में शामिल आसपास के लोग व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ अग्निकांड के बाद पीड़ित आसिम से जब उनके परिवार के संबंध में जानकारी ली गई तो बच्चों के संबंध में जानकारी देते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने बताया कि आगजनी के दौरान जब वह परिवार को बचाने के लिए मकान में दाखिल हुए।
तो दूसरी मंजिल पर रुखसार ने जुड़वां बेटियों को अपने आगोश ले रखा था। वह उनके ऊपर लेटी हुई थी। उसका एक हाथ अकदस की तरफ था। अकदस अपनी मां के आगोश से निकलकर खुद को बचाने के लिए किचन में स्लिप के नीचे छुप गया था। वह यहीं पर बेसुध पड़ा मिला।
Trending Videos
2 of 13
महिला और तीन बच्चों के एक साथ उठे जनाजे में शामिल आसपास के लोग व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिम ने बताया कि सोमवार को ही रुखसार बच्चों को लेकर मायके से लौटी थी। वह उन्हें लेकर बाजार गए थे। रुखसार ने अपने कपड़े खरीदकर सिलनेे के लिए दर्जी को दिए। वहीं, बेटे के जिद करने पर उसे ऑटोमेटिक जंपिंग कार दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
किदवई नगर में आग की लपटों से हुई छह मौतों के दूसरे दिन गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगर रुखसार बच्चों को लेकर मायके में ही रहती तो यह हादसा नहीं होता। अकदस को उन्होंने इसी वर्ष स्कूल में दाखिला कराया था। वह काफी चंचल था। हमेशा खेलता रहता था। जब भी बाजार जाता था। कुछ न कुछ दिलाने की जिद करता था। वह अक्सर नीले रंग की शर्ट पहनने की जिद करता था।
4 of 13
आग से झुलसे आसिम के मरहम लगाता साथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साथ जन्म, बीमारी और छोड़ दी दुनियां
आसिम ने बताया कि उनकी जुड़वां बच्चियों अनबिया और आयत उर्फ इनायत एक सप्ताह पहले ही बीमार पड़ी थीं। दोनों को एक साथ भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी वह दोनों एक साथ बीमार हुईं थीं और अब एक साथ दुनियां छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
5 of 13
मृतक बच्चे और महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद भी रखा रोजा
इतने बड़े हादसे के बाद भी मंगलवार को आसिम व अन्य परिजनों ने रोजा रखा। आसिम को जब मरहम लगाया जा रहा था। एक साथी ने उनसे पानी के लिए पूछा तो उनके साथी ने कह दिया। इनका रोजा है। वहीं, सोमवार को हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग नमाज छोड़कर मस्जिद से परिवार को बचाने के लिए दौड़ पड़े थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।