{"_id":"63bd7368917bc356ab48b1fb","slug":"meerut-news-badan-singh-baddo-posted-on-instagram-about-a-book-of-former-dgp-brijlal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी
पौने चार साल पहले मेरठ के एक होटल से फरार हुआ कुख्यात बदन सिंह बद्दो कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल चुका है। ढाई लाख के इनामी बद्दो ने फिर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है।
बताया गया कि बदन सिंह बद्दो द्वारा छह दिन पहले की गई पोस्ट में पूर्व आईपीएस अधिकारी बृजलाल की किताब के 10 पन्ने एडिट करके शेयर किए हैं। कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो उत्तर प्रदेश पुलिस का ढाई लाख का वांटेड अपराधी है।
2 of 9
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
28 मार्च 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मेरठ में चुनावी रैली कर रहे थे, उसी समय गाजियाबाद में पेशी पर आया बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुक गया। इस दौरान बदन सिंह बद्दो ने पुलिस टीम को शराब व शबाब की दावत दी और खुद फरार हो गया। मेरठ पुलिस उसे महीनों तक तलाशती रही लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
3 of 9
कुख्यात बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
तब से लेकर आज तक बदन सिंह बद्दो लगातार फरार है। उसके नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और इंग्लैंड में होने की खबरें मिलती रही हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह लगातार पोस्ट डालता रहता है। उसने करीब आठ महीने पहले भी इंस्टाग्राम पर कई दिनों तक लगातार पोस्ट किए और अपने दुश्मनों के बारे में काफी कुछ लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
अब बदन सिंह बद्दो छह दिन पहले फिर से इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुआ है। उसने पूर्व आईपीएस अधिकारी बृजलाल की किताब के 10 पन्ने एडिट करके पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व आईपीएस अधिकारी और भाजपा नेता बृजलाल के खिलाफ बदन सिंह बद्दो हमेशा ऊलजलूल लिखता रहता है। छह दिन पहले बदन सिंह बद्दो ने जो 10 तस्वीरें पोस्ट की हैं, वे पूर्व आईपीएस बृजलाल की किताब "पुलिस की बारात" के एडिटेड पन्ने हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।