{"_id":"631ad6ed09f37f2c657c879e","slug":"meerut-news-nazar-mohammad-has-connection-with-pakistan-and-big-secrets-opened-in-police-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तानी इब्राहिम से मोहम्मद का आतंकी कनेक्शन, पूछताछ में उगले बड़े राज, सुरक्षा एजेंसियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तानी इब्राहिम से मोहम्मद का आतंकी कनेक्शन, पूछताछ में उगले बड़े राज, सुरक्षा एजेंसियों ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नजर मोहम्मद का पाकिस्तान से कनेक्शन।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
एके-47 के साथ पाकिस्तानी इब्राहिम और उसके साथियों के फोटो शाहकुलीपुर गांव के नजर मोहम्मद के फेसबुक अकाउंट पर मिलने की जानकारी लगते ही सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। रातभर एटीएस और एनआईए की टीम आरोपी नजर मोहम्मद से पूछताछ करने में जुटी रही। पुलिस का दावा है कि इब्राहिम का आतंकी कनेक्शन हो सकता है। नजर मोहम्मद से उसका कनेक्शन क्या है, इसकी जांच कराई जा रही है।
गुरुवार रात एटीएस और एनआईए के अलावा कई सुरक्षा एजेंसी भावनपुर थाने में पहुंच गई। आरोपी नजर मोहम्मद से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, नजर मोहम्मद ने बताया कि वह छह साल सऊदी अरब रहा है, इसी दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी इब्राहिम से हुई थी। इब्राहिम आतंकी संगठन से जुड़ा है या नहीं, इसके बारे में उसको जानकारी नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
नजर मोहम्मद का पाकिस्तान से कनेक्शन।
- फोटो : amar ujala
नजर मोहम्मद सऊदी अरब से नवंबर 2021 में लौट आया था। घर आने के बाद नजर की इब्राहिम से फोन पर कितनी बार और क्या बात हुई। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने रात में भावनपुर में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नजर मोहम्मद का पाकिस्तान से कनेक्शन।
- फोटो : amar ujala
इब्राहिम के साथ कौन-कौन पाकिस्तानी युवक है, इसके बारे में नजर से पूछा गया। जिस पर नजर ने बताया कि एक कमरे में पांच-छह लोग किराये पर सऊदी में रहते हैं। वह सिर्फ इब्राहिम को ही जानता था।
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कार्रवाई
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपी नजर मोहम्मद पर अभी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसी पूछताछ करने में जुटी हैं। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। रात में नजर के परिजन भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
परिजनों का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है। पाकिस्तानी युवक से उसका कोई लेना देना नहीं है। गांव के अलावा आसपास के लोगों से नजर के बारे में पुलिस या एजेंसियां पता कर सकती है। सऊदी अरब से गांव के कई युवक गए है। वहां पर पाकिस्तानी युवक भी मजदूरी करने के लिए आते है। इसी दौरान नजर की बात इब्राहिम से हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।